For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लिश क्रिकेटर ने 9 साल पहले की थी चेतेश्वर पुजारा से बदतमीजी, शर्मनाक हरकत पर अब जाकर मांगी माफी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट की मौजूदा टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा को मॉर्डन डे वॉल के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी कई बार अहम पारियां खेलकर इंडियन टीम को यादगार जीत दिलाई है। इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट हो या फिर इंग्लैंड की सरजमीं पर खेला गया चौथा टेस्ट मैच, दोनों ही मैचों में चेतेश्वर पुजारा ने अहम मौके पर पारियां खेलकर भारतीय टीम को विपक्षी टीम के पंजे से बाहर निकाला। पुजारा को टेस्ट क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार किया जाता रहा है और वो मैदान पर सबसे ज्यादा शांत रहने वाले खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं।

और पढ़ें: एबी डिविलियर्स ने लिया संन्यास तो टूटा अनुष्का का दिल, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक संदेश

हालांकि खेल के सबसे सुलझे हुए खिलाड़ियों को भी अपने करियर के दौरान किसी ऐसे दौर का सामना करना पड़ता है जहां पर उस प्लेयर के साथ बदतमीजी की जाती है। कई बार यह घटनायें बैंटर मान ली जाती हैं तो कई बार यह हदें पार करने वाला होता है। पुजारा के करियर में भी ऐसी ही एक घटना जो कि 2012 में हुई थी, एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई है।

और पढ़ें: आसान नहीं होगी टी20 विश्वकप 2022 की राह, कोच द्रविड़ के सामने हैं 6 चुनौतियां

इंग्लिश खिलाड़ी ने की थी नस्लीय टिप्पणी

इंग्लिश खिलाड़ी ने की थी नस्लीय टिप्पणी

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस समय खिलाड़ियों के बीच नस्लीय व्यव्हार को लेकर मुहीम छेड़ी हुई है, जिसके तहत उन सभी खिलाड़ियों की जांच की जा रही है जो भेदभाव से जुड़े किसी मामले से जुड़े हुए हैं। इसी फेहरिस्त में समरसेट काउंटी क्लब के लिये खेलने वाले क्रिकेटर जैक ब्रुक्स का नाम भी आया है जिन्होंने भारतीय टीम के इस बल्लेबाज के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियां की थी। ब्रुक्स ने यह टिप्पणी तब की थी जब पुजारा यॉर्कशयर के लिये खेलने पहुंचे थे। ब्रुक्स ने अपने इस नस्लभेदी बर्ताव के लिये पुजारा से माफी मांगी और 2012 में किये गये ट्वीट पर भी अफसोस जताया जिनमें उन्होंने अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था।

अब पुजारा से मांगी माफी

अब पुजारा से मांगी माफी

जैक ब्रुक्स ने यॉर्कशयर में खेलने के दौरान पुजारा के साथ किये गये अपने नस्लीय बर्ताव के लिये माफी मांगते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि मेरी ओर से किये गये शब्दों का इस्तेमाल पूरी तरह से अशोभनीय था और मैं इसके लिये तहे दिल से माफी मांगता हूं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो छपी रिपोर्ट में ब्रुक्स ने बयान देते हुए कहा,'मैं यह मानता हूं कि साल 2012 में मैंने जो दो ट्वीट किये थे उसमें इस्तेमाल की गई भाषा पूरी तरह से अस्वीकार्य थी और मैं ऐसा करने के लिये तहे दिल से दुखी हूं। मैं बिना शर्त हर उस व्यक्ति से माफी मांगता हूं जिसका दिल मेरे ट्वीट की वजह से दुखा है। अजीम रफीक के बयान में मेरा नाम भी आया है। स्टीव के मामले में सच यह है कि हमें कई सारे खिलाड़ियों का नाम पुकारने में दिक्कत होती थी। उस वक्त ड्रेसिंग रूम में उनकी जगह, नस्ल के हिसाब से निक नेम दे दिये जाते थे या फिर हम उन्हें स्टीव कह कर बुलाते थे, हालांकि अब मुझे पता है कि ऐसा करना सही नहीं है और किसी के लिये भी सम्मानजनक नहीं है।'

जानें क्या थी हरकत

जानें क्या थी हरकत

गौरतलब है कि अजीब रफीक ने अपने बयान में ब्रुक्स के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने यह अभ्यास चेतेश्वर पुजारा को स्टीव कहकर पुकारने से शुरू किया। ब्रुक्स ने अपने बयान में बात करते हुए बताया कि मैंने चेतेश्वर पुजारा से इस मामले में बात कर मांगी है। मैंने उनसे अपनी ओर से किये गये किसी भी दुर्व्यव्हार और परिवार को ठेस पहुंचाने के लिये माफी मांगी है। उस वक्त मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह नस्लीय व्यव्हार है, लेकिन अब मुझे पता है कि यह व्यव्हार किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।

Story first published: Friday, November 19, 2021, 18:29 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+