CWG 2018: 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में ओम मिथरवाल को मिला ब्रॉन्ज मेडल

गोल्ड कोस्ट। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की झोली में एक और मेडल आ गया है। शूटर ओमप्रकाश मिथरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। मिथरवाल के 10 मीटर एयर पिस्टल में 214.3 अंक रहे। वहीं जितू राय ने इसी श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता। अब भारत के खाते में कुल 15 मेडल हो गए हैं जिसमें से 8 गोल्ड मेडल हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में पांचवे दिन पुरुष निशानेबाजी में भारत ने दो मेडल अपने नाम किए। 10 मीटर एयर पिस्टल में जहां 235.1 अंक के साथ जीतू राय ने गोल्ड मेडल जीता, तो वहीं 214.3 अंक के साथ ओमप्रकाश मिथरवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं महिला निशानेबाजी में भी भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। चौथे दिन 10 मीटर एयर पिस्टल में 16 वर्षीय निशानेबाज मनु भाकर ने गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला।

इस मेडल के साथ ही भारत के खाते में अबतक कुल 15 मेडल आ चुके हैं। आज भारत के खाते में कुल तीन मेडल आ चुके हैं, जिसमे एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक शामिल है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खाते में कुल 15 मेडल आए हैं जिसमे 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं। इससे पहले 105 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में भारत के प्रदीप सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: वेटलिफ्टिंग में भारतीयों का दबदबा कायम, 94 किग्रा वर्ग में विकास ठाकुर ने जीता कांस्य पदक

Story first published: Monday, April 9, 2018, 8:46 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+