IND vs AUS: कोहली की लीव पर कपिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बच्चों से महीनों बाद मिले थे गावस्कर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। यह बहुप्रतिक्षित सीरीज अपने आगाज से पहले ही काफी चर्चा बटोर रही है, इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली का पहले टेस्ट मैच के बाद वापस स्वदेश लौट आना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। जहां पर भारतीय टीम को अपने दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान की कमी खलेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई फैन्स भी कोहली के न होने से नाखुश नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ विकेट चटकाने को तैयार हैं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, बताया क्या है प्लान
दरअसल भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म को ध्यान में रखते हुए पैटर्निटी लीव ले रहे हैं और बीसीसीआई ने उन्हें एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद भारत लौटने की इजाजत दे दी है। इसको लेकर अब तक कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
और पढ़ें: IPL में खिलाड़ियों को भेजने पर रोक लगाना चाहते हैं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान, जानें क्या बोले

विराट की पैटर्निटी लीव पर जानें क्या बोले कपिल
वहीं अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी इसको लेकर अपनी राय रखी है और हिंदुस्तान टाइम्स के 18वें लीडरशिप समिट के दौरान बताया कि लोगों को उनके फैसले का सम्मान करना चाहिये। कपिल देव ने कोहली की पैटर्निटी लीव लेने पर बात करते हुए कहा कि वह कोहली के फैसले से खुश हैं और जीवन में उनके नये रोल के लिये बधाई देते हैं।
उन्होंने कहा,' मुझे नहीं लगता कि कोहली सीरीज से जा कर वापस आ सकते है, यह तो तय है। सुनील गावस्कर ने अपने बच्चों को कई महीनों बाद पहली बार देखा था लेकिन वह बिल्कुल अलग बात थी। मौजूदा समय में चीजें बदल गई हैं। अगर मैं कोहली के बारे में बात करूं तो जब उनके पिता का निधन हुआ थो वह वापस नहीं लौटे थे और अगले दिन मैदान पर क्रिकेट खेलने उतरे थे। आज वो अपने बच्चे के जन्म पर छुट्टी ले रहे हैं। यह अच्छा है, मुझे लगता है कि वह इसे लेने के हकदार हैं।'

पहले से अब में आ गया है बड़ा फर्क
गौरतलब है कि कपिल देव ने इस दौरान मौजूदा समय में खिलाड़ियों के लिये चीजों के बदलने और सुविधाओं की भी बात की और कहा कि आज के समय में खिलाड़ियों के पास वो विकल्प मौजूद हैं जो कि हमारे समय में साथी खिलाड़ी सोच भी नहीं सकते थे।
उन्होंने कहा,'आज के समय में आप एक प्लेन खरीद सकते हैं और 3 दिन के अंदर आकर वापस जा सकते हैं। मैं इस बात से खुश हूं कि आज खिलाड़ी वो स्तर हासिल कर चुके हैं जहां पर वो ऐसा कर पाने में सक्षम हैं। मैं विराट को लिये खुश हूं। वह परिवार को देखने वापस आ रहे हैं। मैं उनके जुनून को समझता हूं लेकिन पहली बार पिता बनने का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक टेस्ट खेलेंगे विराट
आपको बता दें कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पैरेटस बनने वाले हैं और बच्चे का जन्म जनवरी के पहले हफ्ते में होना तय है। इसको लेकर विराट कोहली ने बीसीसीआई से पैटर्निटी लीव के लिये आवेदन किया था। इसके तहत कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगे, हालांकि टेस्ट सीरीज में वो एडिलेड पर होने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच के बाद भारत लौट आयेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
