'स्पिन पिचों का रोना बंद करो', ओवल की ऐतिहासिक जीत के बाद सहवाग ने इंग्लैंड पर साधा निशाना
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में विराट सेना ने 157 रनों की ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ओवल के मैदान पर खेले गये इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 99 रनों से पीछे था लेकिन मैच के आखिरी दिन जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी के दम पर 50 साल बाद पहली बार जीत हासिल की है। भारतीय टीम को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद न सिर्फ फैन्स बल्कि दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी विराट सेना की तारीफ कर रहे हैं।
और पढ़ें: 50 साल बाद ओवल में जीत हासिल कर भारत ने रचा इतिहास, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
जहां दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम के हार न मानने के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने इंग्लैंड टीम पर अपने मजाकिया अंदाज में निशाना साधा है। सहवाग का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
और पढ़ें: ऑली पोप को बोल्ड कर बुमराह ने पूरा किया विकेटों का शतक, नाम किया टेस्ट क्रिकेट का महा रिकॉर्ड

सहवाग ने इंग्लैंड की टीम पर साधा निशाना
ओवल के मैदान पर जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने इंग्लैंड की टीम पर निशाना साधा और पीएम मोदी का एक मीम शेयर किया जिसमें लिखा था कि आप रोना बंद कीजिये।
इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वो सभी लोग जिन्होंने भारत का मतलब सिर्फ टर्निंग पिच पर जीत समझा था हमने उन सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। गौरतलब है कि जब इंग्लैंड की टीम ने भारत का दौरा किया था तो स्पिन की मददगार पिचों को देखकर इंग्लिश टीम के पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने निशाना साधा था और कहा था कि भारत सिर्फ स्पिन पिचों की वजह से जीत हासिल कर रहा है।

लक्ष्मण ने बताया वेरी-वेरी स्पेशल जीत
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के लिये वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण ने भी ओवल टेस्ट में मिली जीत की जमकर तारीफ की है। लक्ष्मण ने जीत के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि यह भारत के इतिहास की सबसे खास टेस्ट जीत में से एक है। मैच के पहले दिन 127 रन पर 7 विकेट खोने के बाद बहुत कम बार टीमों को वापसी करते हुए देखा गया है और सिर्फ वापसी ही नहीं विदेशी सरजमीं पर जीत हासिल करना अपने आप में इस जीत की अहमियत बताता है। यह दर्शाता है कि क्यों यह भारतीय टीम इतनी खास है। उन सभी को बधाई जो भारत की इस यादगार जीत का हिस्सा बनें।

जीत पर डिविलियर्स ने भी दी बधाई, चयन पर सवाल उठाने वालोंं को लताड़ा
वहीं भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने भी बधाई दी है और उन लोगों पर निशाना साधा है जो टीम के प्लेइंग 11 में अश्विन को शामिल नहीं किये जाने पर सवाल खड़ा कर रहे थे।
उन्होंने लिखा,'भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और विराट कोहली की बेहतरीन कप्तानी के लिये बधाई। भारतीय टीम के हर खिलाड़ी ने अपना जज्बा दिखाया और स्किल पर खरे उतरे। इसके साथ ही जो रूट को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिये बधाई। टेस्ट क्रिकेट को मशहूर बनाने के लिये यह मैच बेहद शानदार है। अब सीरीज के फाइनल मैच के लिये उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट के दर्शक के रूप में बस यही कहना चाहूंगा कि टीम सेलेक्शन और बाकी सब की बेकार चीजों पर परेशान होना बंद करें और टीम की प्रतिस्पर्धा, पैशन, स्किल और देशो का प्रतिनिधित्व करने की भावना की तारीफ करें और इस वजह से बहुत अच्छा मैच मिस कर रहे हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications