IPL 2020 में खिलाड़ियों को भेजने पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के टल जाने के बाद बीसीसीआई को आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन कराने के लिये जरूरी विंडो मिल गई है जिसके बाद से इस टी20 लीग की फ्रैंचाइजियां टूर्नामेंट की तैयारी में जुट गई हैं। दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग के आयोजन से बीसीसीआई समेत दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड खुश हैं क्योंकि इस लीग में पाकिस्तान को छोड़कर ज्यादार देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं। ऐसे में जब आईपीएल 2020 का आयोजन होना तय हो गया है तो वहीं पर यह बड़ा सवाल है कि क्या विदेशी खिलाड़ी इस महामारी के बीच इस लीग में भाग लेने पहुंचेंगे या नहीं।
और पढ़ें: ENG vs WI: तीसरे टेस्ट के लिये इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, आर्चर समेत वापस लौटे यह खिलाड़ी
इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के भाग लेने पर बड़ा फैसला करते हुए ऐलान किया है कि वह इस लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने को तैयार है। हालांकि बोर्ड ने साफ किया कि इस लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खुद ही स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।
और पढ़ें: अगर 1990 में होता कोरोना वायरस तो क्वारंटीन में सिर फोड़ लेती पाकिस्तानी टीम: मुदस्सर नज़र

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भरी हामी
उल्लेखनीय है कि आईपीएल में न्यूजीलैंड के लिये खेलने वाले 6 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें जिमी नीशम किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में, मिशेल मैकलेघन और ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस के लिये, केन विलियम्सन सनराईजर्स हैदराबाद के लिये तो मिशेल सैंटनर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के लिये खेलते नजर आयेंगे।
इस बारे में बात करते हुए एनजेडसी के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने कहा, ‘आईपीएल के संदर्भ में, एनजेडसी संबंधित खिलाड़ियों को एनओसी जारी कर रहा है और यह उन पर निर्भर करता है कि वे क्या फैसला करते हैं। एनओसी प्रत्येक मामले पर विचार के बाद जारी की जाती है और ऐसा बहुत कम होता है कि इससे इनकार कर दिया जाए। हालांकि सतर्कता ऐसी चीज है जो सभी संबंधित खिलाड़ियों को दिखानी होगी। हालांकि इससे जुड़े मामलों पर हम की सूचना हमें खिलाड़ियों को देने की खुशी होगी जिससे कि हम जितनी संभव हो उतनी उनकी मदद कर सकें।'

खिलाड़ियों के अलावा इन्हें भी मिला NOC
गौरतलब है कि आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों के अलावा कीवी टीम के पूर्व खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग, शेन बॉन्ड और माइक हेसन को कोचिंग के सिलसिले में एनओसी दी जायेगी जबकि डैनी मोरिसन और साइमल डूल को कॉमेंट्री पैनल से जोड़ा गया है।
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप टलने के बाद से आईपीएल का आयोजन सितंबर के अंत से नवंबर तक किए जाने की संभावना है। एनजेडसी अपने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के नवीनतम नियमों और कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी दे रहा है और अब सतर्कता बरतने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों की है।

भारत दौरे पर नहीं आयेगा न्यूजीलैंड
इसके अलावा रिचर्ड ने पुष्टि की है कि न्यूजीलैंड ए टीम का भारत दौरा फिलहाल के लिये रद्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत की पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला खेलने के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलनी है लेकिन भारत ए टीम के सत्र के कम से कम चार दौरों और श्रृंखलाओं को रद्द या स्थगित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘मेरी सूचना यह है कि ए टीम का भारत दौरा नहीं हो रहा है। यह फैसला दोनों बोर्ड के बीच आपसी सहमति से किया गया है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
