MI vs RCB: इरफान पठान की कोहली को सलाह, बताया किस गेंदबाज से कराये डेथ ओवर्स
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का 10वां मैच आज दुबई के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं आरसीबी की टीम ने आज के मैच में अच्छी शुरुआत करते हुए पहली पारी में 2 विकेट खोकर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की टीम के लिये देवदत्त पाड्डिकल (54), एरॉन फिंच (52), एबी डिविलियर्स की नाबाद 55 रनों की अर्धशतकीय पारी और शिवम दुबे की ओर से 10 गेंदों में तोबड़तोड़ 27 रनों की पारी के दम पर 201 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
और पढ़ें: अनुष्का शर्मा को लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने तोड़ी चुप्पी, गावस्कर के समर्थन में उतरे
हालांकि आरसीबी के लिये अभी इन रनों का बचाव करना आसान काम नहीं है। लीग के तीसरे मैच में गेंदबाजी करने से पहले आरसीबी की टीम को पिछले कई सीजन से चली आ रही समस्या डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने को लेकर विचार करना होगा। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने विराट कोहली को सलाह देते हुए बताया कि आरसीबी को डेथ ओवर्स में किस गेंदबाज का इस्तेमाल करना चाहिये।
और पढ़ें: RR vs KXIP: निकोलस पूरन ने हवा में पलटकर रोका सैमसन का छक्का, फील्डिंग देख हैरान रह गये सचिन-सहवाग

इरफान पठान ने दी विराट कोहली को सलाह
दुबई में खेले जा रहे मैच में आरसीबी आज 3 बदलाव के साथ उतरी है, क्रिस मॉरिस चोटिल होने के चलते नहीं खेल सके हैं, तो वहीं आज के मैच में डेल स्टेन, उमेश यादव की जगह विराट कोहली ने इसरु उडाना और गुरकीरत मान को शामिल किया है। हालांकि इऱफान पठान का मानना है कि आरसीबी को डेथ ओवर्स में अपने हरफनमौला खिला़ड़ी शिवम दुबे का इस्तेमाल करना चाहिये।
उन्होंने स्टार स्पोर्टस के चैट शो में बात करते हुए कहा, 'मेरे हिसाब से क्रिस मॉरिस के ठीक होकर वापसी करने के बाद आरसीबी की टीम बैलेंस्ड हो जायेगी। लेकिन तब तक मैं चाहता हूं कि विराट कोहली डेथ ओवर्स में शिवम दुबे का इस्तेमाल करें। विराट के पास एक बेहतर टीम और शानदार बल्लेबाज हैं। इस साल टीम सिर्फ विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर पूरी तरह से निर्भर नहीं है। इस साल टीम को अच्छी शुरुआत देने वाले देवदत्त पाड्डिकल और एरॉन फिंच भी हैं, तो विराट कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।'

इन दो गेंदबाजों को डेथ ओवर्स में मिलना चाहिये मौका
इरफान पठान का मानना है कि आरसीबी को डेथ ओवर्स में शिवम दुबे और नवदीप सैनी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिये।
उन्होंने कहा,'पिछले मैच में विराट कोहली ने शिवम दुबे से आखिरी ओवर में गेंदबाजी कराई थी और नवदीप सैनी को डेथ ओवर्स में कम से कम 2 ओवर गेंदबाजी करानी चाहिये। उनके पास यॉर्कर और बाउंसर गेंदे हैं जो डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों के खिलाफ काफी कारगर साबित हो सकती है।'

डेथ ओवर्स की गेंदबाजी लगातार कर रही है परेशान
गौरतलब है कि आरसीबी के लिये डेथ ओवर्स की गेंदबाजी कुछ मैचों से नहीं बल्कि सीजन से परेशानी का कारण रही है। हालांकि आज के मैच में विराट सेना ने 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है जिसका बचाव करने के लिये उसे गेंदबाजी में पूरा दम लगाना होगा।
आपको बता दें कि आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 206 रन बनाए थे, जवाब में आरसीबी की टीम महज 109 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस बार फैन्स और टीम मैनेजमेंट को टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications