For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG 2014: कुश्ती में भारत ने जीते पांच और मेडल लेकिन नहीं मिला सोना

ग्लासगो| राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को भी भारत का शानादर प्रदर्शन जारी है क्योंकि कुश्ती में उसे और पांच मेडल मिले हैं। जिसके साथ ही कुश्ती में भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई, जिसमें तीन स्वर्ण पदक शामिल हैं।

कुश्ती में भारत ने जीते पांच और मेडल लेकिन नहीं मिला सोना

बुधवार को स्कॉटिश एग्जिबिशन कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसईसीसी) में महिला वर्ग से ललिता और साक्षी मलिक तथा पुरुष वर्ग से बजरंग औसत्यव्रत ने अपने-अपने वर्गो के फाइनल में प्रवेश करने में सफलता पाई। लेकिन इन चारों को रडत पदक पर ही संकोच करना पड़ा जबकि महिला वर्ग से नवजोत कौर ने बुधवार को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

इससे पहले ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार की अगुवाई में भारत ने मंगलवार को तीन स्वर्ण सहित चार पदक हासिल किए थे।

आपको बता दे कि राष्ट्रमंडल खेलों में सुशील कुमार का यह छठा स्वर्ण पदक है। ऱाष्ट्रमंडल खेलों में पहलवानों के इस शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सबकी तारीफ करते हुए जीत की बधाई दी है।

तो वहीं राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण में बुधवार को बैंडमिंटन मुकाबले में पुरुष एवं महिला एकल वर्ग में पी. वी. सिंधु सहित सभी भारतीय खिलाड़ियों ने अंतिम-16 दौर में प्रवेश करने में सफलता हासिल की। भारत की पुरुष एवं महिला युगल टीमें भी बुधवार को अपने-अपने अंतिम-32 दौर के मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंच गईं।

महिला एकल वर्ग से सिंधु के अलावा पी. सी. तुलसी ने और पुरुष एकल वर्ग से पारुपल्ली कश्यप, किदांबी श्रीकांत और आरएमवी गुरुसाईदत्त अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर गए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+