For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कॉमनवेल्थ गेम्स में पहलवानों का दबदबा, सुशील कुमार ने जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए पहलवान सुशील कुमार ने गोल्ड पर कब्ज़ा कर लिया है। सुशील कुमार ने 74 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में देश को सोना दिलाया। भारत का ये 14वां गोल्ड है और इस प्रकार भारत के पदकों की संख्या 29 हो गई हैं।

सुशील कुमार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं अब सुशील कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी झंडा गाड़ दिया है। 74 किलोग्राम फ्री स्टाइल रैसलिंग में सुशील ने बोथा जोहानेस को महज एक मिनट में ही धूल चटा दी। सुशील खेल के पहले सेकेंड से ही दक्षिण अफ्रीकी पहलवान पर हावी दिख रहे थे। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में बोथा को जमीन पर ला दिया। इससे सुशील को चार प्वाइंट मिले। इसके बाद इस खिलाड़ी ने 2 औऱ अंक झटके।बोथा को हराकर सुशील कुमार ने भारत की झोली में एक और गोल्ड डाल दिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में बबीता कुमारी की हार के कुछ ही देर बाद राहुल अवारे ने देश को 13वां गोल्ड दिला दिया। फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किग्रा वर्ग में राहुल ने कनाडा के पहलवान स्टीवन ताकाहाशी को 15-7 से हराकर भारत को एक और गोल्ड दिलाया। वहीं दंगल गर्ल बबीता कुमारी के फाइनल मैच पर सभी की नजरें थीं लेकिन उन्हें हार मिली और सिल्वर से बबीता को संतोष करना पड़ा।

गोल्ड मेडल जीतते ही राहुल ने तिरंगा लिया और 'भारत माता की जय' कहकर दौड़े। दर्शकों में उत्साह देखते ही बनता था। कुश्ती में आज भारत को पहला गोल्ड मिला।

दंगल गर्ल बबीता कुमारी के फाइनल मैच पर सभी की नजरें थीं लेकिन उन्हें हार मिली और सिल्वर से बबीता को संतोष करना पड़ा। बबीता कुमारी कनाडा की पहलवान डायना विकर से पार नहीं पा सकीं। बबीता को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दंगल गर्ल ने यह मुकाबला 2-5 गंवाया। उधर किरण ने ब्रॉन्ज पर अपना कब्जा जमाया और मॉरीशस की खिलाड़ी को हराकर भारत को एक और पदक दिलाया।

ये भी पढे़ं: CWG: फाइनल में हारीं बबीता कुमारी, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

Story first published: Thursday, April 12, 2018, 16:35 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+