IPL 2020 में हार के बाद इन 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है RCB
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खिताब की प्रबल दावेदार आरसीबी की टीम का सपना एक बार फिर से अधूरा रह गया जब शुक्रवार को खेले गये एलिमिनेटर मैच में उसे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही 4 साल बाद प्लेऑफ में पहली बार पहुंचने वाली आरसीबी के लिये आईपीएल का सफर समाप्त हो गया। आरसीबी की टीम ने अब तक 3 बार फाइनल खेला है लेकिन एक बार भी खिताब जीत पाने में कामयाब नहीं हो सकी है।
और पढ़ें: IPL Qualifier 2 में पृथ्वी शॉ को बाहर बिठायेगी दिल्ली, रहाणे नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी ओपनिंग
हालांकि इस साल आरसीबी की टीम पिछले कुछ सीजन के मुकाबले ज्यादा बैलेंसड और मजबूत नजर आ रही थी और खिताब के प्रमुख दावेदारों में से एक लग रही थी। वहीं हार के बाद आरसीबी की टीम मैनेजमेंट एक बार फिर उन कारणों पर नजर डालेगा जिनके चलते उसकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अगले सीजन की तैयारी से पहले आरसीबी की टीम इन 5 खिलाड़ियों की छुट्टी कर सकती है।
और पढ़ें: IPL 2020: खिताबी सपना टूटने पर कोच साइमन कैटिच ने खोला राज, बताया क्यों लगातार 5 मैच हारी RCB

शिवम दुबे (Shivam dube)
आरसीबी की टीम ने भारत के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे पर इस सीजन काफी भरोसा जताया और 9 मैचों में मौका दिया। हालांकि इसके बावजूद वो टीम के लिये वो प्रदर्शन नहीं कर सके जिसकी टीम को दरकार थी। दुबे आरसीबी के लिये 2 सीजन से खेल रहे हैं। इस साल जहां बल्लेबाजी में वह 18.42 की औसत से सिर्फ 129 रन ही बना सके हैं तो वहीं गेंदबाजी में भी सिर्फ 4 विकेट ही प्राप्त हुए हैं। ऐसे में आरसीबी की टीम उनकी जगह किसी अच्छे मैच फिनिशर पर दांव लगाने की ओर देख सकती है।

डेल स्टेन (Dale Steyn)
कभी दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाजों में शुमार डेल स्टेन भी आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं लेकिन पिछले कुछ सालों पर नजर डालें तो वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। बढ़ती उम्र के साथ उनकी गेंद की धार कम होती जा रही है। इस साल उन्होंने आरसीबी के लिये 3 मैचों में गेंदबाजी की जहां पर वो 11 रन प्रति ओवर की औसत से रन लुटाते नजर आये तो सिर्फ 1 ही विकेट अपने खाते में डाल सके। ऐसे में उनका टीम में वापस लौटना थोड़ा मुश्किल नजर आता है।

उमेश यादव (Umesh Yadav)
आरसीबी की टीम के पास उमेश यादव के रूप में रफ्तार और अनुभव का अच्छा तेज गेंदबाज है लेकिन पिछले कुछ सालों में वक्त शायद साथ नहीं है, यही कारण है कि इस दिग्गज गेंदबाज ने इस साल सिर्फ 2 ही मैच खेले और 11.85 रन प्रति ओवर की औसत से रन लुटाने के साथ एक ही विकेट हासिल किया। आरसीबी की टीम अगले सीजन इस खिलाड़ी पर भी दांव लगाने से बचते नजर आयेगी।

एरॉन फिंच (Aron Finch)
RCB की टीम ने इस साल बल्लेबाजी को मजबूत बनाने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया के टी20 और वनडे कप्तान एरॉन फिंच को अपने साथ जोड़ने का काम किया। हालांकि आरसीबी के लिये उनका यह दांव कुछ खास काम नहीं आ सका और वो 12 मैचों में 22.33 की औसत से सिर्फ 268 रन ही बना सके। पूरे सीजन के दौरान उनके बल्ले से महज 1 अर्धशतक निकला। ऐसे में टीम उन्हें अगले सीजन में बाहर बिठा सकती है।

गुरकीरत सिंह (Gurkeerat Singh)
आरसीबी की टीम में बतौर फिनिशर के रूप में खेल रहे पंजाब के युवा बल्लेबाज गुरकीरत सिंह भी इस साल अपना प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रहे और 5 पारियों में 88 की स्ट्राइक रेट से 71 रन ही बना सके। इसके अलावा आरसीबी की टीम के प्लेइंग 11 में उनकी जगह बन पाना भी अक्सर मुश्किल नजर आता है। ऐसे में आरसीबी की टीम उनके भविष्य पर सोच विचार कर बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications