बड़ी खबर: अब 26 नहीं 19 सितंबर से होगा IPL 2020, मैच के प्रसारण का टाइम भी बदला
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच आखिरकार भारतीय फैन्स के लिये आईपीएल 2020 की वापसी के साथ एक खुशखबरी सामने आई है। सोमवार को आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप को अगले साल तक के लिये स्थगित करने के फैसले के बाद अनिश्चितकाल तक के लिये स्थगित किये गये आईपीएल 2020 का आयोजन निश्चित हो गया है। हाल ही में रिपोर्टस सामने आई थी कि बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया है और इसका आयोजन 26 सितंबर से दुबई में कराया जायेगा।
और पढ़ें: ENG vs WI: मैदान पर वापस लौटे जोफ्रा आर्चर, कोरोना टेस्ट में पाये गये नेगेटिव
वहीं एक अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने दुबई में इस आईपीएल का आयोजन कराने के चलते टूर्नामेंट को 26 के बजाय 19 सितंबर से कराने का फैसला किया है और साथ ही इस टूर्नामेंट के मैचों की टाइमिंग में भी बदलाव करने का फैसला किया है।
और पढ़ें: वो भारतीय गेंदबाज जिसने 29 साल में छोड़ दी दुनिया, रणजी ट्रॉफी में चटकाई थी पहली हैट्रिक

26 के बजाय 18 सितंबर से होगा आईपीएल
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल ब्रॉडकास्टर्स टूर्नामेंट के शेड्यूल से खुश नहीं है, खास तौर से दीवाली के चलते 14 नवंबर के वीकेंड को छोड़ने से काफी नाखुश हैं। ऐसे में आईपीएल के मैचों का प्रसारण करने वाले स्टार स्पोर्टस की बात मानकर आईपीएल को 26 के बजाय 19 सितंबर से आयोजित कराया जा सकता है। साथ ही शाम को खेले जाने वाले मैचों में भी कमी करते हुए इसके प्रसारण का समय भी बदला जा सकता है।

मैचों की संख्या में होगी कमी, इतने बजे होगा लाइव
उल्लेखनीय है कि आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप को एक साल के लिये टाल देने के बाद दुनिया की सबसे अमीर फ्रैंचाइजी को आयोजित कराने का रास्ता साफ हो गया है, वहीं रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के चलते बिना दर्शकों के पहली बार आयोजित की जाने वाली इस लीग में मैचों की संख्या में कमी देखी जा सकती है।
इस बार लीग में 60 मैचों को पहले की तरह 7-8 हफ्तों के बजाय 5-6 हफ्तों में ही कराया जा सकता है। इसके अलावा ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही हैं कि शाम के मैच जो कि 8 बजे से खेले जाते थे उनके समय में बदलाव करते हुए इन्हें 7:30 बजे से आयोजित कराया जा सकता है। हालांकि अब तक बीसीसीआई के फैसले का सभी इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद बोर्ड आधिकारिक तौर पर 13वें सीजन की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

दुबई में होगा आईपीएल का आयोजन
गौरतलब है कि भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या को देखते हुए इस लीग का आयोजन दुबई में कराने का फैसला किया जा सकता है। इस रिपोर्ट को उस वक्त बल मिला जब आपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने खुद इसे दुबई में कराने के लिये सरकार से इजाजत लेने की बात कही।
उन्होंने कहा,'आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल एक सप्ताह या 10 दिनों के भीतर बैठक कर के इस सीजन से जुड़े हर तरह का निर्णय (अंतिम कार्यक्रम) लेगी। अब तक की योजना यही है कि 60 मैचों वाले पूर्ण आईपीएल का आयोजन हो। इस बात की संभावना अधिक है कि इसका आयोजन यूएई में होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
