चेतन चौहान के निधन पर सचिन-सहवाग-कोहली समेत दिग्गज खिलाड़ी दुखी, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी चेतन चौहान की इस महामारी के चलते 73 साल की आयु में मौत हो गई है। भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चेतन चौहान पिछले महीने ही इस महामारी का शिकार हुए थे जिसके बाद से वह लखनऊ में अपना इलाज करा रहे थे, शुक्रवार को जब इस महामारी के चलते चेतन के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया तो उन्हें आनन-फानन में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में धोनी के वो 7 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना है नामुमकिन
हालांकि इससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ और अंत में उनके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वो इस दुनिया को छोड़ कर चले गये। चेतन चौहान ने क्रिकेट से संन्यास के बाद उत्तर प्रदेश कैबिनेट में सैनिक कल्याण, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा मंत्री की कमान संभाली थी। उनके निधन पर कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे कई बड़े क्रिकेटरों ने शोक जताया है।
और पढ़ें: धोनी के संन्यास पर डीन जोन्स का बेतुका बयान, कहा- अब इन 2 खिलाड़ियों को आई होगी चैन की नींद
|
सदमे में हैं कप्तान विराट कोहली
चेतन चौहान की मौत की खबर सुनकर कप्तान विराट कोहली ने कहा,' उनकी मौत की खबर सुनकर मैं हैरान हूं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थनायें और सोच।'
|
सचिन बोले- हमेशा किया प्रोत्साहित
वहीं सचिन तेंदुलकर ने लिखा,'चेतन भाई की मौत की खबर सुनकर काफी दुखी हूं, उन्होंने हमेशा अपनी कहानियों के जरिये मुझे आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
|
कुंबले ने कहा- यादगार रहा था साथ
पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने लिखा,' चेतन चौहान की मौत की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके साथ साल 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर की गई बातचीत मेरे लिये बेहद यादगार है। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनायें।'
|
सहवाग ने भी मौत पर जताया शोक
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा,'चेतन चौहान के परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनायें. ओम शांति।'
|
प्रज्ञान ओझा ने भी जताया शोक
प्रज्ञान ओझा ने चेतन चौहान के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके परिवार और चाहने वालों को भगवान धैर्य और शक्ति प्रदान करें, उन सभी के लिये प्रति मेरी संवेदनायें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
