Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'मैं रोया और गिड़गिड़ाया, भज्जी पा को बैन ना करें': श्रीसंत ने किया थप्पड़ कांड पर बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: वर्ष 2008 ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के लिए बेहद विवादास्पद था, वो पहले एंड्रयू साइमंड्स के साथ 'मंकीगेट'में और फिर अपने तत्कालीन भारतीय टीम के खिलाड़ी श्रीसंत के साथ भी स्लैपगेट में उलझ गए।

'स्लैपगेट' आईपीएल के उद्घाटन सत्र के दौरान हुआ था जहां भज्जी मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए खेल रहे थे।

थप्पड़ लगने से पहले ये कहा था श्रीसंत ने-

थप्पड़ लगने से पहले ये कहा था श्रीसंत ने-

मोहाली के पीसीए स्टेडियम में लीग चरण में दोनों टीमों के बीच आमना-सामना होने के दौरान, मेजबान टीम विजयी हुई।

हरभजन ने शेयर किए सचिन-द्रविड़-सहवाग के फीमेल वर्जन, इस खिलाड़ी को कहा गया सानिया मिर्जा

थोड़े तुनक मिजाज वाले श्रीसंत ने जीत पर कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी जिसके बाद भज्जी भी उत्तेजित हो गए और उसने हरभजन के गुस्से को और भड़का दिया।

हाल ही में एक बातचीत में, श्रीसंत ने खुलासा किया कि उन्होंने वास्तव में ऑफ स्पिनर को क्या कहा था। केरल में जन्मे गेंदबाज ने कहा, "पंजाब बॉम्बे को हरायेंगे, पंजाब बॉम्बे को हरायंगे,"।

'बाद में कमिश्नर के सामने रोकर कहा- भज्जी पा को बैन मत कीजिए'

'बाद में कमिश्नर के सामने रोकर कहा- भज्जी पा को बैन मत कीजिए'

इस मामले में उग्र भज्जी गुस्से में आ गए और श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद श्रीसंत को बाद में रोते हुए देखा गया था।

उसके बाद तेज गेंदबाज ने बीसीसीआई द्वारा नियुक्त कमिश्नर सुधींद्र नानावटी के सामने रोकर और गिड़गिड़ाकर गुहार लगाई की वह भज्जी को सजा नहीं दे।

"यह सब बाद में सुलझ गया था और सचिन पाजी (सचिन तेंदुलकर)को इसके लिए धन्यवाद, आप लोग एक ही टीम में खेलते हैं, मैंने कहा कि बिल्कुल ठीक बात है, मैं जाऊंगा और उनसे मिलूंगा। हम उसी रात को मिले और रात का भोजन किया लेकिन मीडिया इसे अगले लेवल पर ले गया, "श्रीसंत ने क्रिकेटएडिक्टर को बताया।

 'हरभजन सिंह मेरे बड़े भाई'

'हरभजन सिंह मेरे बड़े भाई'

"और नानावती साहब के सामने भी, उनके पास वीडियो क्लिपिंग है अगर नहीं, तो मैं सचमुच रो रहा हूं और भीख मांग रहा हूं और उनसे कह रहा हूं कि हम भज्जी के साथ कुछ ना किया जाए और उनको बैन ना किया जाए, हम साथ खेलने नहीं जा रहे हैं। मैं भज्जी पा से कुछ भी लेना नहीं चाहता था क्योंकि वह मैच विजेता हैं, उन्होंने भारत के लिए हैट्रिक ली है, मैंने अभी खेलना शुरू किया है और मैं भज्जी पा के साथ मैच जीतना चाहता हूं क्योंकि मैं उन्हें अपना बड़ा भाई मानता हूं ... एक वीडियो है...। मुझे नहीं पता कि वे इसे आपको देंगे या नहीं...। आप नानावती सर से पूछ सकते हैं, "उन्होंने कहा।

'श्री, तू कहीं भी हो यार, माफ कर दे'

'श्री, तू कहीं भी हो यार, माफ कर दे'

"लेकिन मैं भज्जी पा के साथ बिल्कुल ठीक हूं। उन्होंने बहुत कुछ बदल दिया है। सार्वजनिक तौर पर उन्होंने यह भी कहा है कि 'श्री तू कहीं भी हो यार, माफ करदे' ... वह हमेशा मेरे बड़े भाई थे, शायद उस समय यह होना और इसको सहना मुश्किल था, लेकिन वह हमेशा एक होंगे, "श्रीसंत ने निष्कर्ष निकाला।

Story first published: Friday, June 26, 2020, 13:57 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+