Women IPL 2020 को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, बताया कब से हो रहा है शुरू
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष टीम के लिये आईपीएल के आयोजन की तारीख तय करने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिला आईपीएल को लेकर बड़ा बयान दिया है और साफ किया है कि महिला क्रिकेटर्स के लिये होने वाले इस टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि फिलहाल बीसीसीआई की ओर से महिला आईपीएल का आयोजन बड़े स्तर पर नहीं किया जाता बल्कि इसें चैलेंजरी सीरीज के तहत खिलाया जाता है। सौरव गांगुली ने इस टूर्नामेंट के बारे में बात करते हुए कहा कि महिला आईपीएल (चैलेंजर सीरीज) का आयोजन भी इस साल दुबई में कराया जा सकता है। यह बोर्ड की योजनाओं का हिस्सा है।
सौरव गांगुली ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक से पहले बात करते हुए इस की पुष्टि की और कहा,'मैं पुष्टि कर सकता हूं कि महिला आईपीएल योजना का हिस्सा है और नेशनल टीम के लिए भी हमारी योजना है।'
और पढ़ें: 'IPL 2020 से नहीं हो सकता धोनी के भविष्य का फैसला', नेहरा ने बताया क्यों है टीम को माही की दरकार
वहीं गांगुली ने भले ही इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन हर बार की तरह आईपीएल के आखिरी चरण में किया जायेगा।अधिकारी के अनुसार महिला आईपीएल का आयोजन 1 से 10 नवंबर के बीच कराया जा सकता है और इससे पहले कैंप भी आयोजित किया जायेगा।
वहीं गांगुली ने भी साफ किया है कि पुरुषों की तरह केंद्रीय अनुबंधित महिला क्रिकेटर्स का एक कैम्प भी आयोजित किया जायेगा, जो कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते तय शुदा कार्यक्रम से थोड़ा देरी से होगा।
उन्होंने कहा,' हम अपने किसी भी खिलाड़ी के सेहत को खतरे में नहीं डाल सकते, नेशनल क्रिकेट अकादमी भी कोरोना वायरस के चलते बंद है। मगर हमारे पास योजना है और महिला क्रिकेटर्स के लिए भी कैंप लगाएंगे।'
और पढ़ें: संन्यास को लेकर बोली मिताली राज, कहा- अगर जीते होते 2017 विश्व कप तो...
गौरतलब है कि सौरव गांगुली के इस बयान के बाद महिला आईपीएल को लेकर चल रही अनिश्चिता भी दूर हो गई है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इस साल 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल 2020 को अब यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच आयोजित कराया जा रहा है। बीसीसीआई अध्यक्ष के अनुसार आईपीएल के दौरान ही महिला आईपीएल का आयोजन 1 से 10 नवंबर के बीच कराया जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
