Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SL vs BAN: टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज को हुआ कोरोना, पाये गये पॉजिटिव

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची बांग्लादेश की टीम के लिये बुरी खबर सामने आई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी किये गये बयान के अनुसार श्रीलंका दौरे पर पहुंचे बांग्लादेशी तेज गेंदबाज अबु जायेद को दुनिया भर में फैली खतरनाक महामारी कोरोना वायरस ने अपने संक्रमण का शिकार बना लिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से कराये गये कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।

बीसीबी के डॉक्टर देबाशीष चौधरी ने एक बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा,' टीम के तेज गेंदबाज अबु जायेद चौधरी राही का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है और आइसोलेशन के लिये जारी दिशानिर्देशों के अनुसार कोरोना वायरस का उपचार मिलेगा।'

और पढ़ें: RR vs CSK: थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़कीं साक्षी धोनी, पहले ट्वीट कर लताड़ा, फिर किया डिलीट

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर बताया कि दौरे पर पहुंचे सदस्यों और खिलाड़ियों के टेस्ट में सिर्फ अबु जायेद का ही कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इस दौरान 27 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव रहे हैं।

गौरतलब है कि अबु जायेद अपने पहले श्रीलंका दौरे के लिये टीम के साथ पहुंचे थे। वह अब तक 9 अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल चुके हैं और श्रीलंका में 23 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिये टीम के अहम सदस्य हैं। इससे पहले बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज सैफ हसन को भी 9 सिंतबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था लेकिन अब वह ठीक हो चुके हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: SRH के लिये बुरी खबर, आईपीएल से बाहर हुए मिशेल मार्श, इस खिलाड़ी को मिली जगह

आपको बता दें कि बांग्लादेशकी टीम को जुलाई-अगस्त के महीने में श्रीलंका का दौरा करना था लेकिन कोरोना वायरस की महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था। फिलहाल दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच अभी आइसोलेशन के वक्त को घटाने पर चर्चा चल रही है। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश की टीम 27 सितंबर को श्रीलंका पहुंचेगी और पहला टेस्ट 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

Story first published: Wednesday, September 23, 2020, 21:02 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+