WTC के दूसरे सत्र के लिये जारी हुआ भारत के सभी मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब होंगे मैच
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के तहत शुरू की गई विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का दूसरा संस्करण भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू हो गया है। सीरीज का पहला मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों को 6-6 अंक मिले थे लेकिन स्लो ओवर रेट के चलते लगे जुर्माने के कारण 2-2 अंक की कटौती भी की गई और दोनों टीमों के अब 4-4 अंक हो गये हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले चरण में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार 2 सालों तक अंकतालिका में अपना दबदबा बना कर रखा है और पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।
और पढ़ें: IND vs ENG: विराट सेना के साथ मैदान पर घुसा दर्शक, भारतीय टीम की जर्सी पहनकर दिया धोखा
हालांकि साउथैम्पटन के मैदान पर खेले गये टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को रिजर्व डे पर 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय टीम टेस्ट चैम्पियनशिप के नये संस्करण में पिछले बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करने की ओर देख रही है और जुलाई 2021 से 2023 तक खेले जाने वाले टेस्ट चैम्पियनशिप में फिर से दबदबा बनाकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी।
और पढ़ें: IND vs ENG: किस खिलाड़ी से पूछकर विराट कोहली को लेना चाहिये DRS, सुनील गावस्कर ने किया खुलासा

नवंबर में मिलेगा न्यूजीलैंड से बदला लेने का मौका
इस बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के 2021-23 संस्करण के बीच भारतीय टीम के सभी दौरों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत भारत को फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत विराट सेना 6 टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसमें 3 दौरे उसे विदेश में बल्कि 3 दौरे घर पर खेलने हैं।
भारतीय टीम ने अपने कैंपेन का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ किया है, जो कि 4 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक खेला जाना है। भारतीय टीम को तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से हेडिंग्ले, चौथा टेस्ट मैच 2 सितंबर से केनिंगटन ओवल और पांचवा टेस्ट मैच 10 सितंबर से ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाना है।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की हार का बदला लेने का मौका मिलेगा। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है जिसका आगाज नवंबर 2021 में होगा। तारीखों की घोषणा होना अभी बाकी है पर उम्मीद है कि टी20 विश्व कप के फाइनल (14 नवंबर) के करीब 10 दिन बाद से इसका आगाज होगा।

5 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ होगी टेस्ट सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेली गयी टेस्ट सीरीज के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये जाना होगा जिसका आयोजन दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच होगा। साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद भारत को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है, जिसका आयोजन फरवरी 2022 से मार्च 2022 के बीच किया जायेगा। यह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत भारत की दूसरी घरेलू सीरीज होगी।

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के साथ होगा कैंपेन का अंत
इसके बाद भारतीय टीम को नवंबर तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है लेकिन अक्टूबर 2022 में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के बाद भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम की मेजबानी करनी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने पिछली 3 बॉर्दर गावस्कर ट्रॉफी में जीत हासिल की हुई है और ट्रॉफी अपने पास रखी है।
भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही आखिरी सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये जायेगा। आपको बता दें कि नये संस्करण में प्वाइंट सिस्टम में बदलाव कर दिया गया है और प्रति मैच टीम को जीत पर 12 अंक दिये जायेंगे और जीत प्रतिशत के हिसाब से टीमों को अंकतालिका में स्थान मिलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications