हरभजन सिंह ने किया खुलासा, बताया- कैसे पत्नी गीता बसरा को शादी के लिये था मनाया
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने बहुत छोटी उम्र में टीम इंडिया में जगह बना ली थी। उन्होंने अपने करियर के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिये कई बड़े मुकाम हासिल कर लिये थे। क्रिकेट की पिच पर दिग्गज खिलाड़ियों को बोल्ड करने वाले हरभजन सिंह ने प्यार की पिच पर काफी पापड़ बेले और उसके बाद अभिनेत्री गीता बसरा को अपनी जीवन संगिनी बनाया। लंदन में पली बढ़ी गीता बसरा को हरभजन सिंह ने देखते ही पहली नजर में दिल दे दिया था लेकिन शादी के मुकाम से पहले तक उन्हें 8 साल गीता बसरा को मनाने में लगे।
और पढ़ें: बंगाल क्रिकेट संघ पर भड़के अशोक डिंडा, कहा- सुशांत की तरह मुझे भी किया किनारे
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया औऱ बताया कि गीता बसरा से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें 9 महीने लग गये। इतना ही नहीं उन्होंने उन तरीकों के बारे में भी बताया जिसके जरिये उन्होंने गीता बसरा को अपने प्यार को कबूल करने पर मजबूर कर दिया।
और पढ़ें: मिचेल स्टार्क को BCCI से मिल सकता है 11 करोड़ का हर्जाना, जमा कराया सबूत

पहली नजर में गीता के दीवाने हो गये थे हरभजन
इंटरव्यू के दौरान हरभजन ने बताया कि उन्होंने गीता बसरा को एक गाने 'वो अजनबी' में देखा था और उन्हें देखते ही भज्जी उनके प्यार में दीवाने हो गये। इसके बाद उन्होंने लंदन में एक मैच के दौरान पहली बार गीता को सामने से देखा था।
उन्होंने, 'जब मैं मैच खेलने के दौरान लंदन में थे, तब गीता को गाने में पहली बार देखा था। उन्हें देखने के बाद मैंने अपने दोस्त युवराज से पूछा कि क्या तुम इस की को जानते हो? तो उसने जवाब दिया कि नहीं वह उसे नहीं जानते। इस पर मैंने युवी से कहा कि अगर नहीं पता है तो पता लगाओ कि कौन है। वहां से युवी ने फिर गीता का पता लगाया और एक दोस्त के जरिये गीता का नंबर लिया। इसके बाद युवी ने वो नंबर मुझे दिया जिस पर मैने मैसेज कर उन्हें कॉफी पर इनंवाइट किया।'

मैच पास देने पर हुई गीता से पहली मुलाकात
हरभजन सिंह ने इस इंटरव्यू में आगे बताया कि कुछ दिन बात होने के बावजूद गीता से बात आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान उनकी पहली मुलाकात तब हुई जब उन्होंने गीता बसरा को आईपीएल मैच के पास उपलब्ध कराये।
उन्होंने बताया,' 2007 में जब हमारी टीम ने टी20 विश्व कप जीता तो उसके बाद मैंने गीता को मैसेज किया लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। ऐसा होने पर मैं काफी दुखी हुआ। हालांकि गीता ने बाद में मुझे विश्व कप जीतने की बधाई दी और अपने ड्राइवर के लिये आईपीएल मैच की 2 टिकट मांगी। हरभजन ने मैच के पास दिलवा दिये तो गीता को लगा उन्होंने उनसे फेवर लिया है जिसके चलते उनका मिलना बनता है। इस तरह से गीता और मेरी पहली मुलाकात हुई। इसके बाद जब आईपीएल हुआ तो कई बार मुलाकात हुई।'

8 साल बाद शादी के बंधन में बंधे हरभजन-गीता
गौरतलब है कि करियर के शुरुआती दिनों में गीता किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थी ताकि उनका ध्यान करियर से न भटके। हालांकि हरभजन के प्यार के आगे गीता को हार माननी पड़ी। गीता से रिलेशनशिप के लिये हां कहलवाने के लिये हरभजन सिंह को 8 से 9 महीने का वक्त लग गया। इसके बाद दोनों ने 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 24 अक्टूबर 2015 को शादी कर ली।
गीता बसरा की प्रेम कहानी की शुरूआत साल 2007 में ही हो चुकी थी लेकिन दोनों ने अपने अफेयर की खबरों को सबसे छुपा कर रखा. दोनों का रिश्ता लगभग 8 सालों तक चला जिसके बाद उन्होंने साल 2015 में शादी कर ली. अब दोनों की हिनाया नाम की प्यारी बेटी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
