Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: 'मैन ऑफ द मैच' अश्विन ने बताया क्यों है DC का बॉलिंग अटैक इतना खास

नई दिल्लीः 6 मैच 5 जीत और 1 हार के साथ प्रतियोगिता का दूसरा सबसे बेहतर नेट रन रेट- ये आंकड़े आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की ताकत को बयां करते हैं। ये वो टीम है जिसमें जब टॉप ऑर्डर चलता है तो बड़ा स्कोर बनता है और जब यह नहीं चलता तो गेंदबाज विपक्षी को कमतर साबित कर देते हैं।

कुल मिलाकर दिल्ली कैपिटल्स टीम ऑफ द टूर्नामेंट नजर आ रही है और लगता है ये आईपीएल दिल्ली वालों के लिए खास साबित होने जा रहा है।

अश्विन के नजरिए से क्या है दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग अटैक में खास-

अश्विन के नजरिए से क्या है दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग अटैक में खास-

दिल्ली ने अपने छठे मैच में राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से रौंद दिया और रविचंद्रन अश्विन मैन ऑफ द मैच साबित हुए। उन्होंने 4 ओवरों में कसी हुई फिरकी में विपक्षियों को उलझाकर केवल 22 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए।

IPL 2020: हार के बाद स्मिथ ने कहा- विकेट पहले जैसा नहीं था, बेन स्टोक्स के खेलने पर दी अपडेट

मैच के बाद अश्विन ने टीम के बॉलिंग अटैक पर बात की है और बताया है कि इस गेंदबाजी आक्रमण में सबसे खास क्या बात है।

"इस गेंदबाजी आक्रमण में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि अधिकांश गेंदबाज किसी भी क्षण गेंदबाजी कर सकते हैं," अश्विन ने कहा।

पर्द के पीछे के स्टॉफ को दिया श्रेय-

पर्द के पीछे के स्टॉफ को दिया श्रेय-

"यह एक भूमिका की तरह है जहां आप अपने को झोंक सकते हैं और इसके बारे में बहादुर हो सकते हैं। इसका श्रेय पर्द के पीछे के स्टॉफ को जाता है। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत अच्छे स्थान पर हूं और यह वास्तव में दिखता है। वास्तव में मैं इसका आनंद ले रहा हूं। मुझे सिर्फ योजना बनाने के बाद इसे अभ्यास करने की आवश्यकता है और फिर बाहर जाकर खुद को व्यक्त करना चाहिए।

मैंने एक-दो बार पावरप्ले में कैरम बॉल का इस्तेमाल किया। जब आप गेम के आगे होते हैं तो आप इसे पावरप्ले में कितना उपयोग करना चाहते हैं, यही अहम है।"

चोट और कैरम बॉल पर की बात-

चोट और कैरम बॉल पर की बात-

अश्विन ने मैच में राजस्थान रॉयल्स के अहम बल्लेबाज जोस बटलर का विकेट लिया। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा-

"मुझे एक शानदार कैच मिला और जोस (बटलर) का विकेट लेना महत्वपूर्ण था। लेकिन पावरप्ले के बाद गेंद गीली हो रही थी और पसीना भी नहीं निकल रहा था।"

वहीं अपनी पहले लगी चोट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा-

"बहुत सारे पॉजिशन पर मेरा शरीर मनोवैज्ञानिक रूप से कार्य कर रहा है। मैं सिर्फ अजीब तरह से जमीन पर नहीं वजन डालना चाहता हूं। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि मैं खुद की देखभाल करूं और इसे बढ़ाऊं नहीं।"

Story first published: Saturday, October 10, 2020, 8:34 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+