RR vs KKR: अनलकी साबित हुआ मोर्गन का अपना बल्ला, रन आउट करा बनाया डायमंड डक का शिकार
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 18वें मैच वानखेड़े के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स टीम के बीच खेला गया, जहां पर रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान के गेंदबाजों ने अपने कप्तान संजू सैमसन के फैसले को सही साबित किया और वानखेड़े के मैदान पर निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट हासिल कर सिर्फ 133 रनों पर रोकने का काम किया। बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाने वाली यह पिच इस मैच में भी बैटिंग के लिये शानदार नजर आ रही थी लेकिन क्रिस मॉरिस की शानदार गेंदबाजी के चलते कोलकाता की टीम 133 रन पर ही सीमित रह गई।
क्रिस मॉरिस ने अपनी गेंदबाजी के दौरान 4 ओवर में 23 रन देककर 4 विकेट हासिल करने का काम किया। वहीं केकेआर की टीम ने इस मैच में 2 बल्लेबाजों का विकेट रन आउट के रूप में खोया। केकेआर के लिये शुबमन गिल और कप्तान इयोन मोर्गन एक बार फिर से रन बनाने में नाकाम रहे और रन आउट का शिकार हुए।
और पढ़ें: IPL 2021: आशीष नेहरा ने बताया बुमराह से भी बेहतर भारतीय गेंदबाज का नाम, कहा- स्किल्स में बहुत आगे
जहां शुबमन गिल का विकेट जोस बटलर के जबरदस्त थ्रो ने दिलाया तो वहीं पर कप्तान इयोन मोर्गन के लिये उनका बल्ला अनलकी साबित हुआ और वो रन आउट होकर आईपीएल इतिहास में पहली बार डायमंड डक का शिकार हुए। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट में डायमंड डक का मतलब होता है जब कोई बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले अपना विकेट खोकर वापस पवेलियन लौट जाये।
ऐसे में जब इयोन मोर्गन बल्लेबाजी करने आये थे तो तब राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी कर रहे थे और क्रिस मॉरिस गेंदबाजी कर रहे थे। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने सामने की ओर शॉट खेला लेकिन गेंद इयोन मोर्गन के बल्ले में लगकर मॉरिस के पास जाकर गिरी। वहीं राहुल त्रिपाठी और इयोन मोर्गन के बीच रन को लेकर भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई और क्रिस मॉरिस ने गेंद को पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड पर जाकर दे मारा।
और पढ़ें: जिम्बाब्वे से मिली हार को रमीज राजा ने बताया काला दिन, पाकिस्तान टीम को जमकर लताड़ा
इसके साथ ही केकेआर की टीम के कप्तान रन आउट होकर वापस पवेलियन लौट गये। आपको बता दें कि केकेआर की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली तो वहीं पर दिनेश कार्तिक 25 रन और नितिश राणा 22 रनों का योगदान देकर वापस पवेलियन लौटे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications