'दूध से मक्खी की तरह निकाला', अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर करने पर भड़के आकाश चोपड़ा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा टीम इंडिया और मैनेजमेंट को लेकर अक्सर अपनी बेबाक राय रखते नजर आते हैं। हाल ही में दिये एक इंटरव्यू के दौरान आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे को टीम से बाहर करने पर सवाल खड़े करते हुए अपनी राय रखते नजर आये। आकाश चोपड़ा के अनुसार अंजिक्य रहाणे भारतीय टीम के लिये वनडे प्रारूप में नंबर 4 पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन बावजूद इसके उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
और पढ़ें: लॉकडाउन के चलते मोहम्मद शमी को हुआ बड़ा नुकसान, जानें क्या बोले
आकाश चोपड़ा ने अजिंक्य रहाणे को टीम में रखने की वकालत करते हुए कहा कि वह भारतीय बल्लेबाजी में नंबर 4 पर उसी तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे जिस हिसाब से इस नंबर पर खेला जाता है। वह इस नंबर के लिये सही बल्लेबाज थे, फिर में मैनेजमेंट ने उन्हें मौका देने की बजाय बाहर का रास्ता दिखा दिया।
और पढ़ें: नासिर हुसैन की ICC से बड़ी मांग, बदलना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट का यह नियम

रहाणे को बाहर करने से हैरान हैं आकाश चोपड़ा
अपने यूट्यू चैनल पर फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए आकाश चोपड़ा से जब पूछा गया कि आखिर अंजिक्य रहाणे भारतीय वनडे टीम में नंबर 4 की पोजिशन पर जगह बनाने में क्यों कामयाब नहीं हो सके तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह उन्हें टीम से बाहर करने के फैसले से अब तक हैरान हैं। आकाश चोपड़ा के अनुसार रहाणे नंबर 4 पर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।
उन्होंने कहा, 'नंबर चार पर रहाणे के आंकड़े अच्छे हैं। और अगर इस नम्बर पर बैटिंग करते हुए आप लगातार अच्छा परफॉर्मेंसस देते हो, लगातार अच्छा खेलते हो आपका स्ट्राइक रेट भी करीब 83 (83.71) का है, तो आपको और मौके क्यों नहीं मिलने चाहिए?'

दूध से मक्खी की तरह रहाणे को किया गया बाहर
इस दौरान आकाश चोपड़ा ने अंजिक्य रहाणे को भारत की वनडे टीम से बाहर करने के फैसले पर बात करते हुए कहा कि उन्हें बाहर करने का फैसला कहीं से भी सही नहीं था। उन्हें और मौके मिलने चाहिये थे।
उन्होंने कहा, 'उन्हें टीम से ऐसे बाहर कर दिया गया जैसे दूध में मक्खी निकाली जाती है। ऐसा क्यों किया गया? मुझे लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है।'

श्रेयस अय्यर कर रहे हैं जबरदस्त बल्लेबाजी
गौरतलब है कि भारतीय टीम को पिछले काफी समय से बल्लेबाजी में नंबर 4 क्रम के लिये मशक्कत करनी पड़ी है, जिसके चलते इस नंबर पर कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया। इस नंबर पर अंजिक्य रहाणे, अंबति रायुडू, ऋषभ पंत और कई अन्य बल्लेबाजों को आजमाया गया लेकिन जिस तरह से श्रेयस अय्यर ने इस नंबर पर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है उससे लगता है कि भारतीय टीम की तलाश पूरी हो गई है। अय्यर ने अब तक दिये गये मौकों का भरपूर फायदा उठाया है और शानदार प्रदर्शन किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
