IPL 2020 को लेकर BCCI बदल सकता है क्वारंटीन नियम, 29 खिलाड़ियों को होगा फायदा
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच यूएई में आईपीएल का आयोजन कराया जा रहा है। इसको लेकर बीसीसीआई ने कई बड़े नियम बनाये हैं ताकि खिलाड़ियों को इस महामारी से बचाया जा सके। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 4 सितंबर से 16 सितंबर के बीच सीमित ओवर्स की सीरीज खेली जानी है। इसके बाद माना जा रहा था कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में खेलने वाली वो खिलाड़ी जो आईपीएल में भाग लेने वाले हैं वह क्वारंटीन नियम के चलते शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
और पढ़ें: ENG vs PAK: खराब मौसम को लेकर ICC ने किया बड़ा बदलाव, तीसरे मैच के लिये बदला यह नियम
हालांकि गुरुवार को इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके अनुसार इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं करना होगा और यह खिलाड़ी आईपीएल के सभी मैचों में हिस्सा ले सकते हैं।
और पढ़ें: चेतन चौहान के बाद एक और दिग्गज क्रिकेटर का हुआ निधन, शोक में खेल जगत

क्वारंटीन नहीं होंगे इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी
आईपीएल को लेकर आरसीबी के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वो आईपीएल और बीसीसीआई से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को क्वारंटीन ना करने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा,'इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी यूके में बायो-सिक्योर बबल में सीरीज खेल रहे हैं ऐसे में उन्हें क्वारंटीन करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। ऐसे में हम चाहते हैं कि बीसीसीआई इन खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराये लेकिन उन्हें क्वारंटीन न किया जाये।'

17 सितंबर को यूएई पहुंचेगे यह खिलाड़ी
ऐसे में यह सवाल है कि क्या इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई कोरोना वायरस से जुड़ा अपने नियम को बदलने का काम करेगी। इस बीच आरसीबी के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि एरॉन फिंच समेत बाकी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 17 सितंबर को यूएई पहुंचेंगे। इन खिलाड़ियों का यूएई में कोरोना टेस्ट कराया जायेगा। अगर वो कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाए जाते हैं तो उन्हें क्वारंटीन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वो पहले से ही बायो सिक्योर बबल में रहे हैं।

क्वारंटीन में रहने से इन टीमों को होगा नुकसान
गौरतलब है कि अगर खिलाड़ियो को यूएई में क्वारंटीन होना पड़ा तो सबसे ज्यादा नुकसान आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स की टीम को होगा, जहां आरसीबी की टीम में केन रिचर्डसन, जोशुआ फिलिपी और इंग्लैंड के मोइन अली जैसे खिलाड़ी हैं तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, बेन स्टोक्स और टॉम कुरैन जैसे खिलाड़ी हैं।
आपको बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुल 29 खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेने वाले हैं। आरसीबी चेयरमैन चूड़ीवाला ने ये भी जानकारी दी कि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स, क्रिस मॉरिस और डेल स्टेन 22 अगस्त को यूएई पहुंचेंगे। वहीं इसरु उदाना 1 सितंबर को यूएई की सरजमीं पर कदम रखेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
