IND vs NZ: राहुल द्रविड़ के नक्शे कदम पर चली भारतीय टीम, ग्राउंड स्टाफ को दिया खास तोहफा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के नये हेड कोच राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के साथ खेली गई द्विपक्षीय सीरीज के साथ ही अपने फुट टाइम कोचिंग करियर की शुरुआत की है, जिसमें पहले उन्होंने 3-0 से टी20 सीरीज में जीत हासिल की तो वहीं टेस्ट सीरीज को भी 1-0 से अपने नाम किया। टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम के इस दिग्गज कोच को अपने पहले मैच में ड्रॉ का सामना करना पड़ा था, जहां पर भारतीय टीम ने 5वें दिन के आखिरी ओवर तक जीत हासिल करने की कोशिश की लेकिन एक आखिरी विकेट हासिल करने में नाकाम रहने की वजह से मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने कानपुर के ग्राउंड स्टाफ की जमकर तारीफ की और 35 हजार रुपये की राशि बेहतरीन पिच बनाने की वजह से ग्राउंड स्टाफ के सदस्यों को दान किया था।
वहीं अब सोमवार को वानखेड़े में मिली जीत के बाद भारतीय टीम ने भी कोच राहुल द्रविड़ के नक्शे कदम पर चलने का फैसला किया और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बेहतरीन काम करने वाले ग्राउंड स्टाफ को 35 हजार रुपये की राशि दान की है। भारतीय टीम ने वानखेड़े के मैदान पर खेले गये इस मैच में चौथे दिन ही 372 रनों की जीत हासिल कर सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है।
और पढ़ें: IND vs NZ: वानखेड़े में जीत के साथ कप्तान कोहली ने रचा इतिहास, लगी रिकॉर्डों की झड़ी
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों के बाद दान की गई यह राशि बेहतरीन पिच बनाने वाले ग्रीन स्टाफ और बिना थके मैदान को दुरुस्त रखने वाले ग्राउंडस्टाफ को धन्यवाद कहने के लिये दिखाया गया जेस्चर है। कानपुर में पिच काफी धीमी और नीची रही थी जिस पर भारत और न्यूजीलैंड की टीमों को चुनौती मिली थी जिसके चलते फैन्स को लंबे समय बाद 5वें दिन के आखिरी ओवर तक खेला गया रोमांचक ड्रॉ देखने को मिला।
वहीं वानखेड़े की पिच अपने नेचर पर बनी रही और गेंदबाजों को अच्छा उछान और कैरी दिया, फिर चाहे वो स्पिनर्स रहे हों या फिर तेज गेंदबाज। हालांकि पहले टेस्ट में जुझारूपन दिखाने वाली कीवी टीम दूसरे मैच में बुरी तरह ढेर हो गई और बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 62 रन पर सिमटी तो दूसरी पारी में 167 रन ही बना सकी। इसके चलते भारतीय टीम ने जीत के लिये 540 रनों का लक्ष्य दिया था और 372 रनों से जीत हासिल की।
और पढ़ें: IND vs NZ: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है BCCI की यह तस्वीर, जानें क्या है ऐसा खास
आपको बता दें कि भले ही भारत ने इस मैच में अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत को हासिल किया हो लेकिन यह मैच न्यूजीलैंड के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर एजाज पटेल के लिये याद रखा जाने वाला है। एजाज पटेल ने इस मैच की पहली पारी में 10 विकेट चटकाये और टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में 10 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। वहीं एक ही पारी में विकेटों का परफेक्ट 10 हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ जिम लेकर और अनिल कुंबले ने ही किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications