IND vs PAK : वही हुआ जिसका डर था, शाहीन की रफ्तार पड़ी दो भारतीय दिग्गजों पर भारी
स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : आखिर वही हुआ जिसका डर था, पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की रफ्तार दो भारतीय दिग्गजों पर भारी पड़ गई। मैच शुरू हुआ तो बाबर आजम ने टाॅस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जब प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया तो उसमें ईशान किशन का ना दिखना कहीं ना कहीं दर्शकों को झटके के रूप में लगा। ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल के रूप में उतरी, लेकिन इस जोड़ी को शाहीन अफरीदी ने सस्ते में आउट कर पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत दिला दी। शाहीन 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते दिखे।
यह भी पढ़ें- असलंका ने महज इतनी गेंदों में ठोके 80 रन, बांग्लादेश को 5 विकेट से मिली हार

पहले ओवर में दिखाया दम
शाहीन अफरीदी ने मैच का पहला ओवर फेंका। उन्होंने पहले ही ओवर में अपनी रफ्तार से दम दिखाया। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 2 रन ही दिए और साथ ही एक विकेट लिया। शाहीन ने पहले ही ओवर में विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा को आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने सिंगल रन लिया। चाैथी गेंद का सामना करने के लिए रोहित तैयार थे। शाहीन ने सीधी गेंद फेंकी जिसे रोहित समय पर रोक नहीं सके आैर गेंद सीधी पैड पर जा लगी। पूरी पाकिस्तान टीम ने एल्बीडब्ल्यू की अपील की और मैदानी अंपायर ने ज्यादा समय ना लेते हुए रोहित को आउट दे दिया। इसी के साथ रोहित बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए।

फिर किया राहुल का शिकार
रोहित के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए। फैंस को केएल राहुल से बहुत उम्मीदें थीं जो आईपीएल में खूब रन बनाते दिखे। लेकिन शाहीन की गेंदबाजी राहुल पर भारी पड़ गई। शाहीन अपना दूसरा ओवर फेंकने आए जिसकी पहली ही गेंद पर राहुल बोल्ड हो गए। यह भारत के लिए बड़ा झटका रहा। राहुल 8 गेंदों में महज 3 रन ही बना सके। इस ओवर में शाहीन ने सिर्फ 7 रन दिए और भारत को दूसरा झटका दे दिया। भारतीय टीम के लिए शुरूआती 6 ओवर सही नहीं रहे, क्योंकि उन्होंने सूर्यकुमार यादव के रूप में भी विकेट खोया, जो 11 रन बना सके। उन्हें हसन अली ने आउट किया।

शाहीन चाैंका सकते हैं
बता दें कि 6 फुट 6 इंच लंबे शाहीन अफरीदी अपने प्रदर्शन से इस बार सबको चाैंका सकते हैं। 21 वर्षीय इस गेंदबाज से पाकिस्तानी खेमे को काफी उम्मीदे हैं। शाहीन ने अप्रैल 2018 में टी20 में डेब्यू किया था। भारत के खिलाफ उतरने से पहले शाहीन ने 30 मैचों में 32 विकेट लिए हैं। वहीं कुल 96 टी20 मैचों में 130 विकेट दर्ज हैं। सिर्फ 21 साल की उम्र में अफरीदी को 19 टेस्ट, 28 वनडे भी खेलने का अनुभव है। उनकी तुलना पाकिस्तान के लोग पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और मोहम्मद आमिर से भी करते हैं। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान मिकी आर्थन ने शाहीन की तुलना मिचेल स्टार्क से भी की थी। शाहीन तेज और सटीक गेंद फेंकने के लिए माहिर माने जाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
