कपिल देव को आया हार्ट अटैक, जानें कोहली समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने क्या कहा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के कोच रह चुके कपिल देव की तबियत अचानक से खराब होने के चलते उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कपिल देव को हार्ट अटैक की समस्या के चलते दिल्ली के ओखला स्थित फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा जहां पर उनकी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। सर्जरी के बाद अस्पताल ने कपिल देव की हालत पर अपडेट देते हुए बताया कि कपिल देव को हार्ट अटैक पड़ा था जिसके बाद उनकी राज में इमरजेंसी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल इस खिलाड़ी की हालत स्थिर है और अगले 2 दिन में इनके रिकवर होकर डिस्चार्ज होने की संभावना है।
और पढ़ें: MI vs CSK: पोलार्ड ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, रोहित हुए बाहर, ऐसी होगी प्लेइंग 11
इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी की हेल्थ को लेकर कई खिलाड़ियों और क्रिकेट एक्सपर्टस ने ट्विटर पर जल्दी रिकवर करने की कामना करते हुए ट्वीट किया। आइये एक नजर डालते हैं विराट कोहली समेत किस खिलाड़ी ने क्या-क्या कहा।
और पढ़ें: क्रिकेट लीजेंड कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, सर्जरी के लिए दिल्ली के हॉस्टिपल में भर्ती हुए- रिपोर्ट

जानें क्या बोले विराट कोहली
कपिल देव के हार्ट अटैक के बारे में जानने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया और लिखा,' आपके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने की प्रार्थना कर रहा हूं, गेट वेल सून पाजी।'

लक्ष्मण ने भी लिखा खास संदेश
वहीं भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि,' जल्दी से स्वस्थ होकर वापसी करें कपिल पाजी, आपके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की कामना करता हूं।'

इशांत शर्मा ने लिखा इमोशनल मैसेज
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जो कि चोटिल होने की वजह से हाल ही में आईपीएल से बाहर हो गये थे उन्होंने कपिल देव के हेल्थ के बारे में सुनकर लिखा,'आपके बारे में सोच रहा हूं और भगवान से आपकी तेजी से रिकवरी की कामना करता हूं। जल्द ठीक होकर वापसी करें, आपकी दिशा में सकारात्मक वाइब्स भेज रहा हूं।'

गौतम गंभीर ने भी किया खास ट्वीट
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा समय में बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने भी कपिल देव के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए ट्वीट किया।

आकाश चोपड़ा ने लोगों से की प्रार्थना करने की अपील
वहीं आकाश चोपड़ा ने लिखा कि कपिल देव के स्वास्थ्य को लेकर हम सभी चलिये करोड़ों प्रार्थना और विशेज भेजने का काम करते हैं। जल्द ही ठीक होकर वापसी करें कपिल पाजी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
