For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK: पोलार्ड ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, रोहित हुए बाहर, ऐसी होगी प्लेइंग 11

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 41वां मैच आज शारजाह के मैदान पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के लिये कप्तान रोहित शर्मा आज चोटिल होने की वजह से मैच में नहीं खेल रहे हैं तो उनकी जगह कायरन पोलार्ड टीम की कमान संभाल रहे हैं। कायरन पोलार्ड ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसका मतलब है चेन्नई सुपर किंग्स आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करती नजर आयेगी।

मुंबई की टीम के लिये आज के मैच में एक बदलाव किया है और रोहित शर्मा की जगह सौरभ तिवारी को टीम में शामिल किया है। वहीं सीएसके की टीम ने आज के मैच में 3 बदलाव करते हुए केदार जाधव, पीयूष चावला और शेन वॉटसन को बाहर किया है और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़, एन जगदीशन और इमरान ताहिर को शामिल किया है।

और पढ़ें: शेन वॉर्न का बड़ा खुलासा, बताया- सचिन के अलावा किस बल्लेबाज की दहशत ने उड़ाई नींद

वहीं कप्तान एमएस धोनी ने टॉस हारने के बाद कहा कि वो भी मैच में पहले गेंदबाजी करना चाहते थे लेकिन पहले बल्लेबाजी करना कोई बुरा निर्णय नहीं है। हमने पिछले मैच में देखा था कि गेंद दूसरी पारी में थोड़ा ज्यादा बेहतर आ रही थी। हमने आज के मैच में 3 बदलाव किये हैं, केदार जाधव, पीयूष चावला और शेन वॉटसन को बाहर किया है और उनकी जगह एन जगदीशन, ऋतुराज गायकवाड़ और पिछले साल के पर्पल कैप होल्डर इमरान ताहिर को इस सीजन अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला है।

गौरतलब है कि इस सीजन के पहले मैच में जब मुंबई इंडियंस की टीम ने लीग के ओपनिंग मैच में सीएसके का सामना किया था तो उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मुंबई की टीम आज के मैच में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी और पहले मैच में मिली हार का बदला लेने उतरेगी।

और पढ़ें: MI vs CSK: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, अंबति रायडु, एन जगदीशन, एमएस धोनी, सैम करन, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Story first published: Saturday, October 24, 2020, 5:50 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+