टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल भुवनेश्वर भारत लौटेंगे, धवल को मिला मौका

मुंबई| आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहा है, इस मैच के क्या नतीजे निकलेंगे यह तो आने वाले दो दिनों में पता चल जायेगा लेकिन इस मैच के पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है क्योंकि मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को एड़ी में चोट लग गई है जिसकी वजह से उन्हें भारत वापस लौटना पड़ रहा है।

अब टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों में चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह मध्यम गति के गेंदबाज धवल कुलकर्णी भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर टखने की चोट से परेशान चल रहे हैं और पूरी तरह फिट होने के लिए भारत वापस लौटेंगे। उनकी जगह कुलकर्णी आस्ट्रेलिया रवाना होंगे।भुवनेश्वर हालांकि फिट होने के बाद फिर से टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। अभी उन्हें शुरुआती दो मैच का आराम दिया गया है।

गौरतलब है कि धवल कुलकर्णी इससे पहले घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ हुए एकदिवसीय श्रृंखला के आखिरी तीन मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। मालूम हो कि इस समय टीम में मुहम्मद शमी, वरुण एरोन, इशांत शर्मा और उमेश यादव तेज गेंदबाज के रूप में मौजूद हैं।

टेस्ट सीरीज में भुवनेश्वर की जगह लेंगे धवल कुलकर्णी

मालूम हो कि फर्स्ट क्लॉस मैचों के हीरो धवल कुलकर्णी आईपीएल में मुंबईं इंडियंस के लिए खेलते हैं। इससे पहले साल 2009 में धवल का सेलेक्शन न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए हुआ था और साल 2014 सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ धवल ने अपना पहला इंटरनेशनल वनडे मैच खेला था।

Story first published: Friday, December 12, 2014, 8:05 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+