IPL 2020: संदीप शर्मा ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, नाम की खास उपलब्धि
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 56वें लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक दूसरे के खिलाफ शारजाह के मैदान पर खेलने उतरी, जहां पर हैदराबाद की टीम ने मुंबई के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने का काम किया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिये इस जीत में हीरो के रूप में कप्तान डेविड वॉर्नर (85) और ऋद्धिमान साहा (58) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
हालांकि सही मायनों में जीत के हीरो की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के स्विंग गेंदबाज संदीप शर्मा ने हैदराबाद की टीम के लिये जीत की नींव रखी और पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई के खिलाफ 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाने का काम किया। संदापी शर्मा ने अपनी इस गेंदबाजी के दौरान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक का विकेट हासिल किया तो साथ में ही इशान किशन को भी वापस पवेलियन भेजने का काम किया।
और पढ़ें: IPL 2020: क्या भारतीय टीम में चल रहा सबकुछ ठीक, सहवाग ने उठाये रोहित की वापसी पर सवाल
संदीप शर्मा ने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट लेने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और एक बड़ी उपलब्धि ते मामले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोड़ दिया। पावरप्ले में 2 विकेट लेने के साथ ही संदीप शर्मा आइपीएल के इतिहास में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं।
संदीप शर्मा ने आइपीएल के इतिहास में अब तक कुल 53 विकेट हासिल किये हैं। वहीं यह रिकॉर्ड अब तक जहीर खान के नाम था जिन्होंने आईपीएल में पावरप्ले के दौरान 52 विकेट लेने का कारनामा किया था। वहीं इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार 48 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
और पढ़ें: PAK vs ZIM: सुपरओवर के रोमांच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पीटा, हासिल किये पहले विश्व कप अंक
गौरतलब है कि संदीप शर्मा आईपीएल के इस सीजन में अब तक 11 मैच खेलकर कुल 13 विकेट चटकाने का काम किया है। इतना ही नहीं वह आईपीएल के करियर में अब तक 90 मैच खेलकर कुल 108 विकेट हासिल कर चुके हैं।
आपको बता दें कि संदीप शर्मा ने साल 2017 में अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया था जहां पर उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications