IND vs ENG: बाउंसर छोड़ना नहीं जानते हिटमैन, पुल शॉट पर आउट हुए रोहित तो ट्विटर पर लगी क्लास
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है जिसमें काफी कुछ घटता नजर आ रहा है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम को 391 रन के स्कोर पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और केएल राहुल के दम पर एक बार फिर मजबूत शुरुआत की आशा की, हालांकि ऐसा हो नहीं सका। पहली पारी में शतक लगाकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने वाले केएल राहुल दूसरी पारी में ज्यादा रन नहीं बना सके और मार्क वुड की गेंद पर बटलर को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौट गये।
और पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्डस में जूते की स्पाइक से दबाकर हुई बॉल टैम्परिंग, सहवाग-चोपड़ा ने उठाये सवाल
इंग्लिश कप्तान जो रूट ने दूसरी पारी में मार्क वुड को जल्दी लाने का फैसला किया जो कि उनके लिये काफी फायदेमंद साबित हुआ। मार्क वुड ने दोनों ओपनर्स को वापस पवेलियन भेजकर 27 रन पर भारत को दो बड़े झटके दिये। जहां पर केएल राहुल मार्क वुड की गेंद पर थर्ड मैन की तरफ शॉट खेलने के चक्कर में किनारा लगा बैठे तो वहीं पर अच्छी लय में नजर आ रहे रोहित शर्मा को इस तेज गेंदबाज ने रणनीति के तहत आउट किया।
और पढ़ें: जो रूट के फैन बन गये हैं वीवीएस लक्ष्मण, लॉर्डस में शतक के बाद की जमकर तारीफ

मार्क वुड के जाल में फंसे रोहित शर्मा
मार्क वुड ने रोहित शर्मा के खिलाफ सिर्फ शॉर्ट गेंद फेंकने का फैसला किया और डीप स्क्वॉयर लेग में तीन खिलाड़ी तैनात किये। रोहित शर्मा ने इस रणनीति के खिलाफ पहला शॉट मारकर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया लेकिन जब दोबारा उसी तरह की गेंद आयी तो हिटमैन का बल्ला ठीक तरह से गेंद से संपर्क नहीं बना सका। नतीजन गेंद डीप स्क्वॉयर लेग में खड़े मोइन अली के हाथों में सीधा पहुंची और रोहित शर्मा एक बार फिर पुल शॉट मारते हुए अपना विकेट गंवा बैठे।

सीरीज में दूसरी बार पुल शॉट पर गंवाया विकेट
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा की बल्लेबाजी में पुल शॉट उनका सिग्नेचर शॉट है लेकिन सीरीज में दूसरी बार इस सिग्नेचर शॉट पर अपना विकेट गंवाना फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फैन्स ने पुल शॉट पर रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कई फैन्स ने यह कहना शुरू कर दिया है कि हिटमैन बाउंसर को छोड़ना नहीं जानते हैं और अपने सिग्नेचर शॉट पर रन बनाने के चलते अपना विकेट आसानी से गंवा दिया।
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट मैच की पहली पारी में भी केएल राहुल और रोहित शर्मा ने शानदार आगाज करते हुए 97 रनों की साझेदारी की, जिसमें रोहित शर्मा ने 36 रनों की पारी खेली तो वहीं पर केएल राहुल ने 84 रनों का योगदान दिया। इस मैच में भी रोहित शर्मा रॉबिन्सन की गेंद पर पुल शॉट लगाने गये थे जिसमें गेंद सीधा फाइन लेग पर खड़े सैम कर्रन के हाथ में चली गई थी।

मुश्किल में है भारतीय टीम
लॉर्डस में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 76 ओवर्स की समाप्ति के बाद 5 विकेट खोकर 167 रन बना लिये हैं और 138 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने 55 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये थे लेकिन चेतेश्वर पुजारा (45) और अजिंक्य रहाणे (61) की अर्धशतकीय पारी के दम पर चौथे विकेट के लिये 100 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने का काम किया। मार्क वुड ने चेतेश्वर पुजारा को आउट कर भारतीय टीम को चौथा झटका दिया। तो वहीं पर मोइन अली ने अजिंक्य रहाणे का विकेट हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications