IND vs AUS: BCCI ने ऋद्धिमान साहा की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, नेटस पर लौटे
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए डबल हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की चोट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ने बड़ी अपडेट दी है। बीसीसीआई ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नेटस पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। साहा ने आईपीएल में इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिये शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 4 मैचों में 214 रन बनाने का काम किया और अपनी टीम को प्लेऑफ तक लेकर आये।
इस दौरान उन्होंने 139.86 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये और 5 छक्के समते 24 बाउंड्रीज भी लगाई। हालांकि प्लेऑफ के कुछ मैच पहले उन्हें डबल हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई जिसके चलते वह आगामी मैचों में अपनी टीम के लिये नहीं खेल सके और उनकी टीम ने तीसरे पायदान के साथ सीजन समाप्त किया।
और पढ़ें: IND vs AUS: क्या एडिलेड से गाबा शिफ्ट करना चाहिये पहला मैच, जानें क्या बोले हेजलवुड
इस दौरान बार्डर-गावस्कर सीरीज के लिये भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने ऋद्धिमान साहा की चोट ने सभी की मुश्किलें बढ़ा दी थी, हालांकि बीसीसीआई ने उनकी फिटनेस को मॉनिटर करने की रणनीति अपनाते हुए उन्हें टीम के साथ यूएई से ऑस्ट्रेलिया लाने का फैसला किया।
बुधवार को ऋद्धिमान साहा ने सिडनी में टीम के साथ सहायक कोचों की निगरानी में बल्लेबाजी की और कुछ थ्रो डाउन भी पकड़े। बीसीसीआई ने उनकी बल्लेबाजी प्रैक्टिस के वीडियो को कैमरे में कैद कर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि देखें आज नेट्स में कौन बल्लेबाजी कर रहा है। हैलो ऋद्दिमान साहा।
और पढ़ें: लक्ष्मण ने बताया T20 World Cup में कौन साबित होगा भारत के लिये X-factor, कहा- डेथ ओवर्स का किंग
गौरतलब है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साहा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ भेजने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि शायद लोग नहीं जानते हैं कि बीसीसीआई किस तरह से काम करता है। बीसीसीआई के ट्रेनर्स, फिजियो और खुद ऋद्धि को इस बात का पता है कि वह हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे हैं। वह सीमित ओवर्स में टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह टेस्ट मैचों तक फिट हो जायेंगे।
आपको बता दें कि अब बीसीसीआई की ओर से जारी किये उनके अभ्यास के इस वीडियो से साफ कर दिया है कि साहा रिकवरी कर रहे हैं और टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जायेंगे। ऐसे में 17 दिसंबर से शुरु हो रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान वह अपनी आईपीएल को जारी रखेंगे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
