For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लक्ष्मण ने बताया T20 World Cup में कौन साबित होगा भारत के लिये X-factor, कहा- डेथ ओवर्स का किंग

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जब राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिये तीनों प्रारूपों की टीम का चयन किया था तो इसे काफी मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले थे। जहां एक तरफ इन टीमों से कई बड़े नाम गायब नजर आ रहे थे तो वहीं भारतीय टीम के लिये दो उभरते गेंदबाजों को उनका डेब्यू करने का मौका भी दिया गया है। भारत के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टी20 क्रिकेट खेल चुके मोहम्मद सिराज को जब चुना गया तो चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिलाड़ी के चयन ने उतनी सुर्खियां नहीं बटोरी जितना की उनका टेस्ट प्रारूप में पहली बार खेलने के मौके ने फैन्स को हैरान कर दिया।

और पढ़ें: BBL में नये नियमों को लागू करने पर भड़के शेन वॉटसन, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को लताड़ा

हालांकि इस दौरान जिस नाम की किसी को भी आशा नहीं था वह थे तमिलनाडु के बायें हाथ के तेज आर्म बॉलर टी नटराजन, जिन्होंने इस साल आईपीएल में दो साल के इंतजार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के लिये अपना डेब्यू किया और 16 मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए शानदार बाउंसर्स और एड़ी तोड़ यॉर्कर्स की भरमार लगा दी।

और पढ़ें: IND vs ENG: बीसीसीआई ने बताया कब करेगी विराट सेना इंग्लैंड का दौरा, जारी किया शेड्यूल

सिर्फ ऑस्ट्रेलिया नहीं टी20 विश्व कप में भी बनेंगे एक्स फैक्टर

सिर्फ ऑस्ट्रेलिया नहीं टी20 विश्व कप में भी बनेंगे एक्स फैक्टर

जहां इस 29 वर्षीय गेंदबाज को भारतीय टीम में शामिल करने पर कई दिग्गजों का मानना है कि यह काफी जल्दबाजी है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद में उनके मेंटॉर रह चुके और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि नटराजन भारतीय टीम के लिये न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में अहम साबित हो सकते हैं बल्कि भारत में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भी एक्स फैक्टर बनकर उतर सकते हैं।

स्पोर्टस्टार से बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा,' अगले साल होने वाले टी20 विश्व को देखते हुए अगर आप भारतीय टीम पर नजर डालें तो आपको डेथ ओवर्स में एक अच्छे गेंदबाज की जरूरत है जो कि बुमराह का साथ दे सके। यह देखकर काफी अच्छा लगता है कि मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी काफी आत्म-विश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन नटराजन की बात करें तो उनका लेफ्ट ऑर्मर होना टीम के लिये एक्स फैक्टर साबित हो सकता है।'

यॉर्कर के अलावा भी फेंकते हैं कई तरह की गेंद

यॉर्कर के अलावा भी फेंकते हैं कई तरह की गेंद

गौरतलब है कि हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के दौरान टी नटराजन ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का विकेट हासिल किया, इस दौरान ज्यादातर विकेट उन्होंने यॉर्कर्स पर ली लेकिन उनके मेंटॉर वीवीएस लक्ष्मण की मानें तो उनके पिटारे में काफी कुछ शामिल है।

डेथ ओवर्स में यॉर्कर से किया परेशान

डेथ ओवर्स में यॉर्कर से किया परेशान

उन्होंने कहा,'नटराजन को ज्यादातर लोग उनकी यॉर्कर के लिये जानते हैं, वह टीएनपीएल में भी इसी के लिये मशहूर थे। हालांकि मैं यहां पर बताना चाहूंगा कि उनके तरकश में कई तरह के तीर हैं जिनका इस्तेमाल उन्होंने आईपीएल में नहीं किया। उनके पास शार्प बाउंसर, स्लोअर वन, ऑफ कटर और नई गेंद से विकेट लेने की काबिलियत है। हालांकि वो अपनी यॉर्कर पर ज्यादा भरोसा दिखाते हुए लगातार फेंकने के लिये जाने जाते हैं, जिसे हम सभी जानते हैं कि बॉलर्स के लिये लगातार डालना कितना कठिन होता है। उन्होंने आईपीएल में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है।'

Story first published: Wednesday, November 18, 2020, 17:53 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+