Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल से पहले भारतीय टीम का अभ्यास देख बढ़ा न्यूजीलैंड का सिरदर्द, जडेजा ने भी ठोंकी फिफ्टी

WTC final
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेले जाने में अब बस 3 दिन का ही समय बाकी रह गया है और फैन्स इस ऐतिहासिक मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच दोनों टीमें शानदार तैयारी करती नजर आ रही हैं। जहां न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से धूल चटाकर आ रही है तो वहीं पर भारतीय टीम भी इंट्रा स्क्वॉड मैच के जरिये अभ्यास कर रही है। हालांकि भारतीय टीम की ओर से किये गये इस अभ्यास मैच ने कीवी टीम और उसके मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ाने का काम किया है।

बीसीसीआई ने इस इंट्रा स्क्वॉड मैच के तीसरे दिन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने भी बल्ले से कमाल दिखाने का काम किया है। मैच के तीसरे दिन रविंद्र जडेजा ने 74 गेंदों का सामना कर नाबाद 54 रनों की पारी खेलने का काम किया। वहीं पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी शानदार गेंदबाजी का जलवा दिखाया और तीसरे दिन 22 रन देकर 2 विकेट हासिल करने का काम किया।

और पढ़ें: तय है WTC फाइनल मैच का ड्रॉ होना, मौसम कर रहा संयुक्त विजेता की भविष्यवाणी, देखें रिपोर्ट

इससे पहले मैच के दूसरे दिन तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर 3 विकेट हासिल करने का काम किया था। उल्लेखनीय है कि टीम मैनेजमेंट इस समय अपनी गेंदबाजी अटैक को लेकर मुश्किल में नजर आ रहा है कि उसे कौन से 3 सीमर्स के साथ उतरना चाहिये। माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का इस फाइनल मैच में खेलना लगभग तय नजर आ रहा है लेकिन मैनेजमेंट तीसरे गेंदबाज के रूप में सिराज और शमी में से किसी एक के साथ जा सकती है।

वहीं दूसरे दिन के खेल के दौरान केएल राहुल भी छक्के जड़ते नजर आये थे जबकि मयंक अग्रवाल और ऋद्धिमान साहा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे। साहा ने ठाकुर की गेंद पर स्क्वॉयर लेग बाउंड्री की दिशा में छक्का लगाने का काम किया था। वहीं मैच का पहला दिन शुबमन गिल और ऋषभ पंत की बल्लेबाजी के नाम रहा। जहां पर शुबमन गिल ने 135 गेंदों का सामना कर 85 रनों की पारी खेली तो वहीं पर पंत ने 94 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 121 रन बनाने का काम किया।

और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये आईसीसी ने शेयर की ट्रॉफी की तस्वीर, जानें विनर को मिलेगा कितने करोड़ का ईनाम

गौरतलब है कि विराट कोहली की टीम इस समय हर विभाग पर अच्छे से मेहनत करती नजर आ रही है ताकि न्यूजीलैंड की टीम का इंग्लिश परिस्थितियों में खेलने का हर फायदा खत्म किया जा सके। आपको बता दें कि इंग्लैंड को हराने के बाद कीवी टीम ने आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है और भारत दूसरे नंबर पर खिसक गया है।

Story first published: Monday, June 14, 2021, 18:33 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+