धोनी, रोहित या कोहली, माइकल वॉन ने बताया किसकी कप्तानी में IPL खेलना करेंगे पसंद
नई दिल्ली। इंग्लैंड के लिये माइकल वॉन भले ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक नहीं है लेकिन खेल जगत में उनका कद अलग बना हुआ है। माइकल वॉन अक्सर अपने बेबाक अंदाज और स्ट्रेटफार्वर्ड जवाब के चलते विवादों में भी फंसते नजर आते हैं और इसी के चलते अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर टोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि संंन्यास लेने के एक दशक बीत जाने के बावजूद माइकल वॉन लगातार चर्चा में बने रहने में कामयाब रहे हैं। इंग्लैंड के लिये 82 टेस्ट मैच और 86 वनडे मैच खेलने वाले माइकल वॉन ने 5719 टेस्ट और 1982 वनडे रन बनाने का काम किया है।
इस दौरान माइकल वॉन ने टेस्ट क्रिकेट में 41.44 की औसत से तो वनडे में 27.15 की औसत से रन बनाने का काम किया। माइकल वॉन ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 18 टेस्ट शतक लगाने का काम किया तो वहीं पर वनडे में एक भी शतक नहीं लगा सके थे। इस बीच माइकल वॉन ने क्रिकट्रैकर को दिये गये एक इंटरव्यू में कई बड़ी बातों का खुलासा किया और बताया कि वो आईपीएल में धोनी, कोहली और रोहित में से किसकी कप्तानी में खेलना पसंद करेंगे।
और पढ़ें: BAN vs SL: चमीरा के पंजे में फंसा बांग्लादेश, श्रीलंका ने 97 रनों से जीता मैच
माइकल वॉन ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि अगर उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिले और अपनी पसंद के कप्तान के नेतृत्व में खेलने का मौका मिले तो वो विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी के बजाय रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलना पसंद करेंगे।
उन्होंने कहा,'मुंबई इंडियंस दुनिया की बेस्ट टी20 टीम है और रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलना बेहद शानदार रहेगा। वह बेहद शानदार कप्तान हैं और शांत रहते हुए जबरदस्त फैसले लेते हैं। उनकी रणनीतियां बेहद शानदार हैं और मैं खुद को रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलता देखूंगा।'
और पढ़ें: कभी कोहली को जिताया था अंडर-19 विश्व कप, अब वर्ल्ड चैम्पियन बनाना चाहता है यह गेंदबाज
इस दौरान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में से बेहतर कप्तान को लेकर भी अपनी राय दी। माइकल वॉन ने महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट कप्तान बताते हुए कहा कि वह सीमित ओवर्स प्रारूप के सबसे बेहतर कप्तान हैं। वह टी20 प्रारूप में खेले गये अब तक के बेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने भारतीय टीम को जो दिया वह बेहद नायाब है, विराट कोहली बेहतर टेस्ट कप्तान हैं लेकिन सभी प्रारूपों को देखा जाये तो धोनी उनसे आगें हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
