IPL 2021 के दूसरे हाफ में खेलने को तैयार हैं देवदत्त पाड्डिकल, कहा- सिर्फ लय बरकरार रखने की जरूरत
नई दिल्ली। यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में 19 सितंबर से खेला जाना है जिसका पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आयोजित किया जायेगा। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिये लीग में शामिल होने वाली सभी फ्रैंचाइजी टीमें अपने खिलाड़ियों के साथ पूरी तैयारियों में जुटी हुई हैं ताकि टूर्नामेंट में वो अपनी छाप छोड़ सकें। इस दौरान एक सवाल हर फैन के मन में आ रहा है कि आईपीएल के पहले चरण में जो टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही थी क्या वो दूसरे चरण के दौरान भी ऐसा करने में कामयाब रहेगी। इसको लेकर कई खेल विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी राय रखी है, इसको लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के युवा बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल ने भी अपने विचार साझा किये हैं।
पाड्डिकल का मानना है कि पहले और दूसरे चरण के खेल के दौरान ज्यादा समय का अंतर नहीं आया है, ऐसे में टीमों को बस अपनी लय को जारी रखने की दरकार है। इस युवा खिलाड़ी का मानना है कि उन्हें कभी महसूस नहीं हुआ कि आईपीएल रुक गया था बल्कि उन्हें लगा कि वह एक लंबे ब्रेक पर थे।
और पढ़ें: 'जानबूझकर परेशान कर रहा है बोर्ड', सीपीएल से वापस बुलाने से पीसीबी पर भड़के मोहम्मद हाफिज
आरसीबी की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किये एक वीडियो इंटरव्यू में पाड्डिकल ने कहा,'यह बिल्कुल ऐसा लग रहा है कि हम टूर्नामेंट को वहीं से शुरू कर रहे हैं, जहां से रोका था। हमें बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि एक लंबे समय के बाद आईपीएल खेला जा रहा है, क्योंकि हमें बीच में भी काफी क्रिकेट खेलने को मिला है। तो यह समय बस पहले चरण की लय को बरकरार रखने का है।'
इस इंटरव्यू के दौरान आरसीबी के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2021 के भारतीय लेग के दौरान अपनी शानदार फॉर्म को लेकर भी बात की। देवदत्त पाड्डिकल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में महज 51 गेंदों का सामना कर पहला शतक लगाया था। वह यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल में आरसीबी के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन पर सभी की निगाह रहेगी।
और पढ़ें: IPL 2021 के दूसरे हाफ के लिये स्टार स्पोर्टस ने घोषित किया कॉमेंट्री पैनल, जानें किन्हें मिला मौका
उन्होंने कहा,'मैंने उस समय ऐसा कुछ कर पाने के बारे में नहीं सोचा था। हालांकि मुझे हमेशा विश्वास था कि मैं वो रन बना सकता हूं, 50-60 रन लेकिन कभी खुद को शतक लगाते हुए नहीं सोचा था। अपनी टीम के लिये वो करना, वो भी एक ऐसे मैच में जिसमें सबकुछ बिखर चुका था। एक बार जब मुझे लय मिल गई तो मुझे समझ आ गया कि आज बड़ी पारी खेल सकता हूं। यह वो मौका है जो बार-बार नहीं आता है और मुझे समझ आ गया था कि यह वही मौका है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
