For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के दूसरे हाफ के लिये स्टार स्पोर्टस ने घोषित किया कॉमेंट्री पैनल, जानें किन्हें मिला मौका

IPL 2021 2nd Phase: Broadcasters unveils star-studded commentary panel for IPL 2021 | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का आगाज होने में अब एक हफ्ते का समय रह गया है और फैन्स बेसब्री से अपनी पसंदीदा लीग के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस भी तैयारियों में जुटा हुआ है और उसने यूएई में खेले जाने वाले बचे हुए मैचों के लिये अपने कॉमेंटेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के इंग्लिश कॉमेंट्री पैनल में हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर, निक नाइट, लक्ष्मण शिवरामकृष्णनन और इयान बिशप को शामिल किया गया है तो वहीं पर हिंदी कॉमेंट्री पैनल में गौतम गंभीर, पार्थिव पटेल, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा और जतिन सप्रू को जगह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 14वें सीजन को अचानक से 4 मई को बीच में ही रोकना पड़ा था जब टीमों के लिये बनाये गये बायो सिक्योर बबल में कोरोना वायरस ने घुसपैठ कर ली थी। जहां बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने तुरंत ही लीग को स्थगित कर दिया तो वहीं पर लंबे सोच विचार के बाद लीग के बचे हुए 31 मैचों को यूएई के 3 शहरों अबुधाबी, दुबई और शारजाह में आयोजित कराने का फैसला किया।

और पढ़ें: 2 साल बाद IPL 2021 में होगी दर्शकों की वापसी, जानें किस शर्त पर मिलेगी एंट्री

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को अनिश्चितकाल के लिय स्थगित करने के बाद आईपीएल टीमों से जुड़े खिलाड़ी यूएई के लिये उड़ान भर रहे हैं, जहां पर पहुंचने के बाद हर खिलाड़ी को निजी तौर पर 6 दिन के क्वारंटीन से होकर गुजरना पड़ेगा। गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये बनाये गये बायोबबल पहले की तुलना में ज्यादा कठिन रहने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि नये शेड्यूल के हिसाब से दुबई में 13 मैचों की मेजबानी की जायेगी जिसमें पहला क्वालिफायर और फाइनल मैच भी खेला जायेगा, जबकि शारजाह में एलिमिनेटर और दूसरे क्वालिफॉयर के साथ 10 मैच खेले जायेंगे। वहीं पर टूर्नामेंट के बाकी बचे हुए मैचों का आयोजन अबुधाबी में किया जायेगा।

और पढ़ें: 'समझ नहीं आता एक रात में ऐसा क्या हुआ', धोनी को मेंटॉर बनाये जाने पर अजय जडेजा ने उठाये सवाल

आपको बता दें कि आईपीएल के दूसरे लेग का फाइनल मैच 15 अक्टूबर को खेला जायेगा जिसके 2 दिन बाद टी20 विश्वकप का आयोजन होना है।

आईपीएल 2021 अंग्रेजी कमेंटेटर

हर्षा भोगले, सुनील गावस्कर, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, मुरली कार्तिक, दीप दासगुप्ता, अंजुम चोपड़ा, इयान बिशप, एलन विल्किंस, पमुमेलो म्बंगवा, निकोलस नाइट, डैनी मॉरिसन, साइमन डोल, मैथ्यू हेडन और केविन पीटरसन।

आईपीएल 2021 हिंदी कमेंटेटर

जतिन सप्रू, सुरेन सुंदरम, आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, तान्या पुरोहित, इरफान पठान, गौतम गंभीर, पार्थिव पटेल और किरण मोरे।

Story first published: Sunday, September 12, 2021, 18:53 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+