आईपीएल इतिहास में पहली बार नहीं दिखेगी यह 5 चीजें, जानें कितना बदलेगा IPL 2020
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट की ओर से आयोजित होने वाली सबसे मशहूर फ्रैंचाइजी लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन आखिरकार आयोजित होने जा रहा है। बीसीसीआई ने भले ही इसके आयोजन को लेकर आधिकारिक तारीख नहीं दी है लेकिन रिपोर्ट के आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि इसका आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था लेकिन आईसीसी की ओर से इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप को स्थगित करने के बाद बीसीसीआई के लिये इसे आयोजित कराने का रास्ता साफ हो गया है।
और पढ़ें: 'कोहली नहीं रहाणे को होना चाहिये टेस्ट टीम का कप्तान', जानें ऐसा क्यों बोले थे मिचेल जॉनसन
कोरोना वायरस के बीच पहली बार इस लीग का आयोजन होना है तो ऐसे में यह जाहिर है कि इस टूर्नामेंट को आयोजित करते हुए कई सारी नई चीजें देखने को मिलेंगी। आज हम आपको उन 5 बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार आपको देखने को मिलेंगे।
और पढ़ें: ENG vs PAK: यूनिस खान ने बताया इंग्लैंड को धूल चटाने का प्लान, बोले- ऐसे जीतेगी पाकिस्तान

पहली बार IPL में नहीं होंगी चीयरलीडर्स
आईपीएल के 13 सीजन में पहली बार होगा जब फैन्स के बीच खिलाड़ी चौके-छक्के लगायेंगे और स्टेडियम में जश्न मनाती चियरलीडर्स नजर नहीं आयेंगी।
कोरोना वायरस के बीच टूर्नामेंट में आईसीसी की ओर से जारी किये गये सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते नजर आयेंगे। ऐसे में अब अगर चीयरलीडर्स डांस करती नजर आयेंगी तो सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं हो पाएगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आईपीएल 2020 में पहली बार फैन्स को बाउंड्री पर खड़ी चीयरलीडर्स नजर नहीं आयेंगी।

IPL में नहीं होगा सलाइवा का इस्तेमाल
कोरोना वायरस के बीच आईसीसी ने गेंद को चमकाने के लिये गेंदबाजों पर सलाइवा का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है। हालांकि वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के टेस्ट मैच में इंग्लिश गेंदबाजों ने गलती से इस नियम को तोड़ दिया था, जिस पर चेतावनी के साथ 5 रनों की पेनाल्टी लग सकती है।
ऐसे में खिलाड़ियों को संक्रमण से बचाने के लिये आईपीएल में भी आईसीसी की ओर से लागू किये गये इस नियम का पालन किया जायेगा।आईपीएल 2020 में भी गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिए सलाइवा की जगह पर पसीने का इस्तेमाल करता नजर आएगा।

टॉस के बाद कप्तान नहीं मिलाएंगे हाथ
आईपीएल मैचों में टॉस के बाद दोनों ही टीमों के कप्तान आपस में हाथ मिलाकर एक-दूसरे को सम्मान देते नजर आते रहे। इसके अलावा मैच खत्म होने के बाद दोनों टीम के सभी खिलाड़ी व सपोर्ट स्टाफ आपस में हाथ मिलाकर एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते नजर आते थे। लेकिन जैसा कि आप सभी अब तक जान चुके होंगे कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा सबसे अधिक हाथ मिलाने से होता है। जी हां, हाथ मिलाकर कोई संक्रमित व्यक्ति आसानी से सामने वाले व्यक्ति को कोरोना संक्रमित कर सकता है।
इसलिए जब से कोरोना के बारे में दुनिया को पता चला है तब से सभी सरकारें अपने-अपने देशवासियों को घर में रहने की सलाह तो दे ही रही हैं. मगर साथ ही डॉक्टर्स व शोधकर्ताओं ने भी ये कह रखा है कि यदि आपको किसी जरुरी काम से किसी से मिलना-जुलना पड़े तो कृपया हाथ ना मिलाएं। ये कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल के 13वें सीजन में हाथ मिलाने की प्रथा नजर नहीं आएगी। बता दें, कोरोना काल के बीच जो भी क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं, उसमें खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते नजर नहीं आते हैं बल्कि वह फिस्ट पंप द्वारा एक-दूसरे को सम्मान देते नजर आते हैं।

अब मैच के बीच कम होंगे खिलाड़ियों के शूट
दुनिया की सबसे अमीर फ्रैंचाइजी लीग आईपीएल में ग्लैमर नजर आता है। मैचों के बीच में खिलाड़ी विज्ञापन शूट करते नजर आते थे, लेकिन अब क्योंकि कोरोना काल के बीच लीग का आयोजन हो रहा है तो इस तरह के शूट होने की स्थिति नजर नहीं आ रही है। दरअसल, शूट करते वक्त कई अतिरिक्त लोगों को वहां पहुंचना होता है, इसलिए अब आईपीएल के 13वें सीजन के बीच में खिलाड़ियों के पहले जितने शूट होना मुश्किल है। हालांकि इससे कोई भी खफा नहीं होगा ना फैंस और ना ही खिलाड़ी।
क्योंकि तमाम मुश्किलों के बीच कैश रिच लीग का आयोजन हो रहा है। जो हर खिलाड़ी व क्रिकेट फैन के लिए बड़ी खुशखबरी है। इसलिए बस आईपीएल के आयोजन को लेकर हर कोई उत्साहित है।

घर से होगी आईपीएल 2020 की कॉमेंट्री
कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट काफी प्रभावित हुआ है। लेकिन खुशी की बात ये है कि आखिरकार बीसीसीआई आईपीएल 2020 को आयोजित कर रहा है। अब आईपीएल के 13वें सीजन में कई बदलाव दिखेंगे, जिसमें कमेंट्री में भी आपको बदलाव नजर आएगा। दरअसल, पहले आईपीएल में कमेंट्री मैदान से ही की जाती थी लेकिन अब घर पर बैठकर कमेंट्री की जाएगी। भारत से फ्रैंचाइजी अपने-अपने खिलाड़ियों के साथ यूएई के लिए रवाना होंगी और वहां खिलाड़ी व स्टाफ को बायो बबल में रखा जाएगा।
ऐसे में जब कमेंट्री घर से ही संभव है, तो कमेंटेटरों का यूएई रवाना नहीं होगा। बताते चलें, साउथ अफ्रीका में खेले गए 3TC मैच में घर पर बैठकर सफलतापूर्वक कमेंट्री की गई थी और उससे मैच के रोमांच पर कोई असर नहीं पड़ा। इसलिए बीसीसीआई ने तय कर लिया है कि कमेंट्री अब घर पर बैठकर भारत से की जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
