Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: फिर जीरो पर आउट हुए निकोलस पूरन, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 26वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने वापस जीत की राह पकड़ ली है। अहमदाबाद के मैदान पर खेले गये इस मैच में पंजाब की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी के विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 रनों की जीत हासिल की। पंजाब के लिये पहले बल्लेबाजी में कप्तान केएल राहुल ने 57 गेंदों में नाबाद 91 रनों की पारी खेली तो वहीं बाद में लेफ्ट ऑर्म स्पिनर हरप्रीत बरार के ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते आरसीबी की टीम को सिर्फ 145 रन पर ही रोक दिया, जिसके चलते पंजाब की टीम ने 34 रन से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम ने लीग में अपनी तीसरी विजय हासिल की जिसके चलते वह अंकतालिका में पांचवे पायदान पर काबिज हो गई। भले ही पंजाब की टीम इस मैच में भले ही जीत की राह पर लौट आई है तो वहीं पर टीम के बल्लेबाज निकोलस पूरन की खराब फॉर्म अभी भी जारी है।

और पढ़ें: PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के 3D प्लेयर बने हरप्रीत बरार, जडेजा की दिलाई याद

आरसीबी के खिलाफ इस मैच में जब निकोलस पूरन मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे तो एक बार फिर खाता खोल पाने में नाकाम रहे। इसके चलते तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने शाहबाज अहमद के हाथों पूरन को कैच कराकर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। इसके साथ ही पूरन ने आईपीएल के इतिहास के शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

निकोलस पूरन ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब इस मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हो चुके हैं। इस फेहरिस्त में हर्शल गिब्स, मिथुन मन्हास, मनीष पांडे और शिखर धवन का नाम पहले से ही शामिल है।

और पढ़ें: IPL 2021: क्विंटन डिकॉक ने खोला राज, बताया कैसे राजस्थान के खिलाफ लौटी फॉर्म

गौरतलब है कि इससे पहले निकोलस पूरन ने आईपीएल इतिहास में गोल्डन, सिल्वर और डायमंड डक पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया था और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इस सीजन पूरन के बल्ले से 6 पारियों में सिर्फ 28 रन ही बने हैं जिसमें 4 बार वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। निकोलस पूरन ने इस सीजन अब तक खेली गई पारियों के दौरान 0, 0, 9, 0, 19 और 0 रन की पारियां खेली है।

आपको बता दें कि पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रनोंं का स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हए आरसीबी की टीम 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 145 रन ही बना सकी। पंजाब के लिये हरप्रीत बरार ने 3 विकेट हासिल किये तो वहीं रवि बिश्नोई ने 2 विकेट हासिल करने का काम किया।

Story first published: Saturday, May 1, 2021, 12:49 [IST]
Other articles published on May 1, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+