T20 World Cup : किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, किसने जड़े ज्यादा छक्के, जानें खास बातें
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड का खिताब जीतने का सपना तोड़ा। इसी के साथ यह भी सामने आ गया है कि किस खिलाड़ी ने कैसा प्रदर्शन किया और किस गेंदबाज ने कहर मचाया। पाकिस्तान के बाबर आजम और जोस बटलर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, गेंदबाजी में एडम जाम्पा और ट्रेंट बोल्ट का दबदबा दिखा। आइए जानें किसने बनाए सार्वाधिक, किसने जड़े सवार्धिक छक्के और किसने लिए सर्वाधिक विकेट-
यह भी पढ़ें- T20 World Cup : ये रहे ऑस्ट्रेलिया के 3 'हीरो', जिन्होंने तोड़ दिया न्यूजीलैंड का सपना

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज
इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बनाए हैं। गाैर करने वाली बात यह है कि टाॅप-5 लिस्ट में एक भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। पाकिस्तान के दो खिलाड़ी टाॅप-5 में हैं।
1. बाबर आजम- 6 पारियां, 303 रन
2. डेविड वार्नर- 7 पारियां, 289 रन
3. मोहम्मद रिजवान- 6 पारियां, 281 रन
4. जोस बटलर- 6 पारियां, 269 रन
5. चारिथ असलंका- 6 पारियां, 231 रन

सबसे बड़ी 5 पारियां
इस टूर्नामेंट मात्र एक शतक देखने को मिला जो इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर ने जड़ा था। बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ 67 गेंदों में नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी।
1. जोस बटलर- 101 नाबाद
2. रासी वान डेर डूसेन- नाबाद 94 रन
3. मार्टिन गुप्टिल- 93 रन
4. डेविड वार्नर- नाबाद 89 रन
5. केन विलियमसन- 85 रन
विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के
बटलर ने विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखा। उन्होंने टूर्नामेंट में 13 छक्के लगाए। दूसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान हैं जिन्होंने 12 छक्के लगाए और तीसरे नंबर पर 11 छक्कों के साथ नामीबिया के डेविड वीज हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर वानिंदु हसारंगा ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। श्रीलंकाई टीम क्वालीफायर भी खेली थी। हसारंगा ने 16 विकेट दर्ज किए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा का नाम है, जिन्होंने 13 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ड ने भी 13 विकेट लिए। जोश हेजलवुड व शाकिब अल हसन ने 11-11 विकेट लिए।

विश्व कप में सबसे तेज गेंद
इस विश्व कप में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हारिस रऊफ के नाम रहा है। रऊफ ने 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है।
हारिस रऊफ (पाकिस्तान) और एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका): 153 किमी/घंटा
शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान): 151 किमी/घंटा
दुष्मंत चमीरा (श्रीलंका): 150 किमी/घंटा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
