DC vs KXIP: क्या अगले मैच में वापसी करेंगे आर अश्विन, चोट पर श्रेयस अय्यर ने दी अपडेट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक बेहद रोमांचक मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सुपर ओवर में जीत हासिल कर ली है। वहीं इस मैच के दौरान दिल्ली के स्टार गेंदबाज आर अश्विन ने बेहद शानदार स्पैल किया लेकिन एक ओवर बाद ही चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गये। इसके बाद वह पूरे मैच में वापसी नहीं कर सके जिसके चलते दिल्ली की टीम जो कि आसानी से मैच को जीत सकती थी लेकिन वह वापसी नहीं कर सके।
इस बीच दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अश्विन की हेल्थ इंजरी पर अपडेट देते हुए बताया है कि वह अगले मैच में टीम के लिये वापसी कर सकते हैं। इस बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा,' अभी अश्विन से बात की तो उन्होंने कहा है कि वह अगले मैच में कंधे की चोट से उबरकर टीम में चयन के लिये उबलब्ध रहेंगे, हालांकि इस पर अंतिम फैसला टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ड करेंगे।'
और पढ़ें: RR vs CSK: चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान को लगा बड़ा झटका, बाहर हुये 3 अहम खिलाड़ी
अय्यर ने कहा कि अश्विन एक बेहद मजबूत मानसिकता वाले खिलाड़ी हैं और हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच से पहले टीम के लिये उपलब्ध रहेंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली के लिये पावरप्ले के आखिरी ओवर में आर अश्विन गेंदबाजी करने के लिये आये जहां पर उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट हासिल किये, हालांकि आखिरी गेंद पर मैक्सवेल के एक रन को रोकने के चक्कर में उन्होंने डाइव लगाई और अपना कंधा चोटिल कर बैठे। जिसके चलते उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा।
और पढ़ें: DC vs KXIP: दिल्ली की जीत पर भड़की प्रीति जिंटा, अंपायर की गलती को लेकर मैच रेफरी से की शिकायत
अश्विन ने अपने ओवर में पहले करुण नायर और फिर निकोलस पूरन को आउट किया। चोट के दौरान अश्विन दर्द से इस कदर परेशान थे कि वह बड़ी मुश्किल से फिजियो के साथ मैदान से बाहर गये। इस दौरान उन्होंने अपनी टी-शर्ट का इस्तेमाल स्लिंग की तरह किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
