क्या स्प्लिट कैप्टेंसी से बढ़ेगी भारत की मुश्किल, रोहित-कोहली को लेकर पूर्व पाक कप्तान ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के असफल कैंपेन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम टी20 प्रारूप के अपने नये कप्तान रोहित शर्मा के साथ नये अध्याय की शुरुआत करने जा रही है। विराट कोहली ने टी20 विश्वकप की शुरुआत से पहले ही अपने टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था जिसके बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाया है। इस बीच कई रिपोर्ट सामने आयी है जिसके अनुसार बीसीसीआई स्प्लिट कैप्टेंसी पर विचार कर रही है और वनडे प्रारूप में भी रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की ओर देख रही है। जबकि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के हाथों में कमान बरकरार रहेगी।
और पढ़ें: धमकी की खबरों से हसन अली की पत्नी ने किया इंकार, कहा- पाकिस्तानी फैन्स से मिल रहा प्यार
अगर ऐसा होता है तो सीमित ओवर्स प्रारूप में रोहित शर्मा कमान संभालेंगे तो वहीं पर विराट कोहली टेस्ट प्रारूप में नेतृत्व करेंगे, हालांकि दोनों दिग्गज खेल के हर प्रारूप में खेलते नजर आयेंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या स्प्लिट कैप्टेंसी के चलते भारतीय टीम में कलह देखने को मिलेगी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने इसको लेकर अपनी राय दी है।
और पढ़ें: IND vs PAK: 2022 में कम से कम 3 बार पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां होगी भिड़ंत

लंबे समय से चल रही है स्प्लिट कैप्टेंसी की चर्चा
उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट में स्प्लिट कैप्टेंसी की चर्चा काफी समय से चल रही है लेकिन यूएई में जारी टी20 विश्वकप में मिली शर्मनाक हार के बाद इस पर तेजी से विचार हो रहा है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम पूरी तरह से बेबस नजर आ रही थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के साथ ही रोहित शर्मा अपनी कप्तानी का आगाज करेंगे। मैदान से बाहर भले ही दोनों खिलाड़ियों के बीच कलह की खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन असल में दोनों काफी अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं।
इस को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि जब भी टीम में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो खिलाड़ियों के बीच विवाद होने के मौके बढ़ जाते हैं लेकिन सच तो यह है कि ऐसा होने के बहुत कम ही चांसेस हैं।

दो लोगों के बीच टकराव होना लाजमी
अपने यूट्यूब चैनल पर फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए सलमान बट्ट ने कहा कि स्प्लिट कैप्टेंसी के चलते थोड़ी बहुत झड़प हो सकती है लेकिन कलह होना नामुमकिन है।
उन्होंने कहा,'जब भी दो लोग मौजूद होते हैं तो वहां पर (विचारों का टकराव) ऐसा होना मुमकिन है, लेकिन उन दोनों की बात बहुत अलग है। एक टी20 टीम का नेतृत्व करने वाला है तो वहीं पर दूसरे ने वनडे और टेस्ट टीम को संभाला है। दोनों ने एक साथ मिलकर काफी क्रिकेट खेली है और मुझे कभी भी उन दोनों के बीच कोई विवाद सुनने को नहीं मिला है। मुझे लगता है कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं और वो एक दूसरे को काफी अच्छे से समझते हैं।'

दोनों के बीच है अच्छी बॉन्डिंग
सलमान बट्ट का मानना है कि दोनों अपने आप में काफी समझदार खिलाड़ी हैं, तो ऐसे में विश्वकप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक होगी।
बट ने आगे बात करते हुए कहा,'वो जानते हैं उनका डोमेन क्या है, तो अगर वो उसके अंदर रहकर काम करेंगे तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। कई मुद्दों पर दोनों की सोच एक जैसी है क्योंकि वो लंबे समय से कप्तान और उपकप्तान की भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग बन गई है तो वो एक ईकाई के तौर पर खेलेंगे और मिलकर निर्णय लेंगे। आप दोनों के बीच विवाद होने की बात से इंकार नहीं कर सकते पर ऐसा होने के बहुत कम चांसेस हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
