90 प्रतिशत लोग मानते हैं भारत और अफगानिस्तान के बीच का मुकाबला फिक्स था- शोएब अख्तर
नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान और दूसरे में न्यूजीलैंड की टीम से हार देखी। इसने हाई प्रोफाइल प्रतियोगिता को दिल तोड़ने वाला प्लेटफॉर्म बना दिया लेकिन कुछ उम्मीदें फिर भी बाकी छोड़ दी। उन्हीं बाकी उम्मीदों पर चलते हुए टीम इंडिया फिर से सेमीफाइनल की ओर सरक रही है लेकिन उनको अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले पर पूरी तरह से निर्भर होना पड़ रहा है। यह निर्भरता अच्छी तो नहीं है लेकिन इसके सिवा चारा भी कुछ नहीं। हर भारतीय क्रिकेट फैन रविवार को न्यूजीलैंड को सपोर्ट करेगा। विश्व कप में अचानक बदले समीकरण ने लोगों को कयास लगाने के लिए छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर फिक्सिंग का नया शिगूफा-
सबसे ज्यादा चर्चाएं पाकिस्तान से हो रही हैं। बात ऐसी की जा रही है मानों भारत बीसीसीआई की मेजबानी में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में आगे तक का सफर तय करने के लिए मैचों को फिक्स करा रहा है। सोशल मीडिया पर इस तरह के इल्जाम वाले ट्वीट ढेरों हैं।
ये सब भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से शुरू हुआ जब अफगानिस्तान के सामने भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 211 रनों का बड़ा स्कोर टांग दिया। इसके जवाब में अफगान टीम 20 ओवर में 144 रनों पर सिमट गए। पाकिस्तान की ओर से इस तरह से सोशल मीडिया संदेश आए कि अफगानिस्तान अपनी पूरी ताकत के साथ यह मैच खेला ही नहीं था। उन्होंने भारत को यह मैच जानबूझकर आसानी से जीतने दिया।
दिग्गज कोच तारक सिन्हा के निधन पर वीरेंद्र सहवाग ने जताया शोक, भारत को दिए कई क्रिकेटर

भारत फाइनल में पहुंचा तो फिर हरा देंगे- शोएब अख्तर
अब शोएब अख्तर का कहना है अगर भारत किसी तरह से फाइनल में पहुंच जाता है तो उनकी टीम फिर से टीम इंडिया को बुरी तरह रौंद देगी। उन्होंने एक शो में यह बात तब कही जब भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ भी जबरदस्त जीत दर्ज की। इस जीत ने भी भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बनाए रखे हैं। लेकिन सबसे पहले अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड को हराना ही होगा। अगर इसके उल्ट हुआ तो सब कुछ भारत के खिलाफ जाएगा और टीम वही वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।
अख्तर का कहना है कि 90 प्रतिशत लोग सोचते हैं कि भारत बनाम अफगानिस्तान का मैच फिक्स था। उन्होंने यह बात जियो न्यूज के एक प्रोग्राम में कही है।

अफगानिस्तान पर कर रहे हैं शक-
शोएब अख्तर ने यह भी कहा है कि अगर अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत जाती है तो सोशल मीडिया पर फिर से सवालों की बाढ़ आएगी कि यह कैसे हो गया। सोशल मीडिया पर कही गई बात को आप रोक नहीं सकते।
हालांकि अख्तर को लगता है कि भारत की फॉर्म ने टूर्नामेंट को खोलकर रख दिया है लेकिन यह सब इतना आसान नहीं है क्योंकि हम इसको भारत की वापसी से ज्यादा इस तरह से देखना ज्यादा पसंद करेंगे कि यह एक बड़ी टीम की छोटी टीमों के खिलाफ की गई शानदार परफॉरमेंस थी। आप अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड से भारत के खिलाफ बड़े चमत्कार की उम्मीद नहीं कर सकते। भारत को अगला मैच नामिबिया से खेलना है और वहां भी एक बड़ी जीत मिलेगी। ऐसे में यह सोचना कि ये भारत की चमत्कारिक परफॉरमेंस है, ठीक नहीं होगा।
भारत के पास करो या मरों के मुकाबले के लिए गियर शिफ्ट करने के अलावा कोई भी विकल्प नहीं था। टीम पहले ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारकर सब कुछ गंवा थी और अब खोने के लिए कोई नहीं था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
