ENG vs NZ: डेवॉन कॉन्वे ने डेब्यू मैच में जड़ा अर्धशतक, भारत के लिये बजी खतरे की घंटी
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम लॉर्डस के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है। न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां इंग्लैंड की टीम ने अपने 2 युवा खिलाड़ियों ऑली रॉबिन्सन और जेम्स ब्रेसी को डेब्यू कराया तो वहीं कीवी टीम ने भी भारत के खिलाफ फाइनल से पहले सलामी जोड़ी में बदलाव करते हुए डेवॉन कॉन्वे को डेब्यू का मौका दिया। कीवी टीम के लिये अपना पहला मैच खेलने उतरे डेवॉन कॉन्वे ने भी कप्तान केन विलियमसन के भरोसे को बरकरार रखते हुए करियर का शानदार आगाज किया और पहले ही मैच में अपना अर्धशतक पूरा किया।
डेवॉन कॉन्वे का अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाना जहां कीवी टीम के लिये काफी राहत भरी खबर साबित होगा तो वहीं पर इंग्लैंड के लिये रवाना हो रही भारतीय टीम के लिये खतरे की घंटी भी साबित हो रहा है। टेस्ट क्रिकेट में कॉन्वे के खिलाफ पहले न खेलने भारतीय गेंदबाजों के लिये अतिरिक्त होमवर्क कराने के जैसा होगा।
कॉन्वे न्यूजीलैंड के लिये अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में 50+ स्कोर करने वाले 17वें खिलाड़ी बन गये हैं। उनसे पहले कीवी टीम के लिये सिंकलैर (214), जेई मिल्स (117), स्कॉट स्टॉयरिस (107), रोस टेलर (105), विंसेंट (104), हार्फोर्ड (93), ल्यूक रॉन्ची (88), कमिंग (74), मिचेल (73), थॉमसन (69), ब्रॉनली (63), स्टुक्लिफ (58), हैरिस (56), राइट (55), बर्जिस (50) और रील्ड (50) कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि लॉर्डस के मैदान पर कॉन्वे ने शानदार तरह से आगाज करते हुए टॉम लैथम (23) के साथ पहले विकेट के लिये 58 रनों की साझेदारी की। इंग्लैंड के लिये डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन ने इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया और लैथम को बोल्ड कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। वहीं पर पारी के आगे बढ़ाने आये कप्तान केन विलियम्सन (13) को अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया और बोल्ड कर वापस पवेलियन भेजा।
और पढ़ें: क्या इंग्लैंड सीरीज से न्यूजीलैंड को WTC फाइनल में होगा फायदा, कोहली ने दिया करारा जवाब
जेम्स एंडरसन ने अपने करियर में 7वीं बार केन विलियमसन को वापस पवेलियन भेजने का काम किया है। वहीं रोस टेलर भी कॉन्वे के साथ ज्यादा देर तक पारी को चला नहीं सके और 14 रन के निजी स्कोर पर रॉबिन्सन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर वापस पवेलियन लौटे। 45 ओवर की समाप्ति पर कॉन्वे 114 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि कीवी टीम अपने 3 विकेट खोकर 132 रन बना चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications