क्या इंग्लैंड सीरीज से न्यूजीलैंड को WTC फाइनल में होगा फायदा, कोहली ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाना है, जिसमें भाग लेने के लिये भारतीय टीम आज (बुधवार) शाम को इंग्लैंड के लिये रवाना होगी। इंग्लैंड के लिये रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फाइनल मैच से जुड़े सवालों का जवाब दिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली ने उस सवाल का भी जवाब दिया जो पिछले कुछ समय से खेल जगत में काफी छाया हुआ है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारत को जीत की दावेदारी में पीछे बता रहा है।
उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की टीम पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने से पहले इंग्लैंड के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मैच आज (2 जून) से लॉर्ड्स के मैदान पर शुरू हुआ है। ऐसे में खेल जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों (पूर्व और मौजूदा) का मानना है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत के मुकाबले न्यूजीलैंड की टीम के पास इन 2 मैचों का अनुभव ज्यादा मददगार साबित होगा।
और पढ़ें: WTC फाइनल के प्रारूप से खुश नहीं है कोच रवि शास्त्री, इंग्लैंड जानें से पहले क्या कहा
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कीवी टीम भारत के मुकाबले इंग्लैंड की परिस्थितियों से पहले रूबरू हो जायेगी और इसका फायदा उन्हें फाइनल मैच में मिलेगा। यही सवाल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान विराट कोहली से पूछा गया तो उन्होंने बहुत करारा जवाब दिया।
उन्होंने कहा,'अगर आप पिछले कुछ समय को देखें तो हम सीरीज शुरू होने से 3 दिन पहले पहुंचे हैं और हमने फिर भी शानदार सीरीज खेली है। यह पहली बार नहीं है जब हम इंग्लैंड का दौरा कर रहे हैं। यह सब दिमाग की उपज है। हमें फाइनल मैच से पहले सिर्फ 4 प्रैक्टिस सेशन खेलने में भी कोई दिक्कत नहीं है। हम मौकों को भुनाना जानते हैं और हमारी यही कोशिश रहेगी कि हमें जो भी मौका मिले हम उसमें कितना ज्यादा हासिल कर सकते हैं।'
और पढ़ें: ENG vs NZ: आखिर क्यों लॉर्डस में काली टी-शर्ट पहनकर उतरे इंग्लिश खिलाड़ी
इस दौरान जब विराट कोहली से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को फाइनल जंग कहा गया तो उन्होंने कहा कि इसे किसी भी तरह से आखिरी लड़ाई कहना गलत होगा। हमने यहां तक पहुंचने के लिये काफी मेहनत की है। हमारे लिये यह मापदंडों को बरकरार रखने की बात है। यह फुटबॉल की तरह है जिसमें आप चैम्पियंस लीग जीत जाते हैं तो रुकते नहीं है, आप बस जीतते रहना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications