For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

होटल में घुसकर महिला से किया था बलात्कार! WWE ने क्रूजरवेट चैंपियन को सस्पेंड किया

नई दिल्ली। क्रूजरवेट चैंपियन एंजो अमोरे को WWE ने मंडे नाइट रॉ से एक घंटे पहले सस्पेंड कर दिया। एंजो अमोरे पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने ट्वीट कर अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया है।

WWE स्टार एंजो अमोरे, टायलर ग्रोसो और टूपूआर ने मेरा रेप किया

WWE स्टार एंजो अमोरे, टायलर ग्रोसो और टूपूआर ने मेरा रेप किया

पीड़ित महिला ने ट्विटर पर लिखा कि अक्टूबर महीने में उन्हें टॉर्चर किया गया था। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "इस बात को काफी वक्त हो गया है और इस बारे में बताते हुए काफी डर लग रहा है। अक्टूबर महीने में WWE स्टार एंजो अमोरे, टायलर ग्रोसो और टूपूआर ने मेरा रेप किया। उसके बाद करीब 45 दिन तक मैं मेंटल हॉस्पिटल में रही। ये अच्छे लोग नहीं हैं।"

टूपूअर ने एंजो अमोरे को लेकर मुझसे एक बेहद आपत्तिजनक काम करने को कहा

टूपूअर ने एंजो अमोरे को लेकर मुझसे एक बेहद आपत्तिजनक काम करने को कहा

पीड़िता ने ट्वीट के साथ कुछ फोटो भी शेयर किए हैं। जिनमें उसने अपनी आपबीती बताई है। पीड़िता ने आगे लिखा "टूपूअर ने एंजो अमोरे को लेकर मुझसे एक बेहद आपत्तिजनक काम करने को कहा। उसके बाद एंजो अमोरे ने मुझे भद्दी बात बोली और शारीरिक प्रताड़ना का शिकार बनाया। मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ, मुझे सिर्फ थोड़ा बहुत ही याद है। उस घटना के बाद से मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।"

पाक कप्तान सरफराज ने की धोनी की नकल! फेल होने पर जमकर उड़ रहा मजाक

कैलिफोर्निया में एक होटल में कथित तौर पर महिला के साथ रेप हुआ

ये घटना पिछले साल की है। खबरों के मुताबिक 19 अक्तूबर को फीनिक्स, कैलिफोर्निया में एक होटल में कथित तौर पर महिला के साथ रेप हुआ था। हालांकि अभी इस मामले की जांच चल रही है। लेकिन एंजो उस रात इस होटेल में थे इस बात के सबूत खुद उनके इंस्टाग्राम पर हैं।

WWE ने इस मामले में बयान जारी किया

वहीं WWE ने इस मामले में बयान जारी कर कहा है कि "डब्ल्यूडब्ल्यूई में यौन उत्पीड़न या यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों के लिए जीरो टौलरेंस है।"

 एंजो अमोरे के इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि ...

एंजो अमोरे के इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि ...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फीनिक्स पुलिस डिपार्टमेंट ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। एंजो अमोरे के इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि वो 18 अक्टूबर के दिन एरिजोना के फीनिक्स में थे और अगले दिन 19 अक्टूबर को एंजो कैलिफॉर्निया में थे।

अब क्या होगा

अब क्या होगा

एंजो अमोरे के सस्पेंड होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि WWE इस मामले को कैसे हैंडल करती है। आपको बता दें कि रॉयल रम्बल पीपीवी में एंजो अमोरे का सामना सैड्रिक एलैक्जेंडर के साथ क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए होना था। लेकिन अब सस्पेंशन की वजह से शायद WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप वेकेट (खाली) हो गया है। WWE रॉयल रम्बल के लिए पहले से तय किए गए इस मैच को अब रद्द कर सकती है।

Story first published: Tuesday, January 23, 2018, 13:22 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+