AUS vs IND: अभ्यास मैच में कुलदीप-हनुमा पर होंगी निगाहें, विराट के खेलने पर सस्पेंस बरकरार
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में होने वाले पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले शुक्रवार को इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अभ्यास मैच खेला जायेगा। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तहत होने वाले 4 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिये यह आखिरी अभ्यास मैच है जो कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेला गया पहला अभ्यास मैच ड्रॉ रहा था। वहीं इस मैच में खेलने को लेकर कप्तान विराट कोहली पर जहां अभी भी सस्पेंस बरकरार है तो वहीं पर टीम मैनेजमेंट की निगाहें चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और मध्यक्रम में हनुमा विहारी के प्रदर्शन पर रहेंगी।
एडिलेड में खेले जाने वाले पहले पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले यह अभ्यास मैच ड्रेस रिहर्सल की तरह है जिसकी पिच एडिलेड की हरी भरी पिच की तुलना में काफी सपाट है। इयान चैपल के अनुसार एडिलेड की पिच पर काफी घास जमी हुई है।
और पढ़ें: संन्यास लेने के एक दिन बाद ही मुंबई इंडियंस से जुड़े पार्थिव पटेल, निभायेंगे यह खास रोल
वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिये हैं कि वह इस मैच में खेलने के बजाय इस टेस्ट मैच के लिये अलग से अभ्यास करते नजर आयेंगे, जो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी रणनीति का भी हिस्सा हो सकती है। टी20 सीरीज में जीत हासिल करने के बाद कोहली ने साफ किया था कि वह पूरा मैच खेलने में विश्वास रखते हैं और इस बारे में वो अपने फिजियो से बात करने के बाद फैसला लेंगे।
पहले अभ्यास मैच के दौरान जहां अजिंक्य रहाणे ने शतक लगाया था तो वहीं चेतेश्वर पुजारा और ऋद्धिमान साहा ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वहीं उमेश यादव ने भी 3 विकेट हासिल कर भारत के लिये तीसरे तेज गेंदबाज के सिरदर्द को कम करने की कोशिश की।
और पढ़ें: IND vs AUS: क्लार्क ने बताया कौन करे एडिलेड टेस्ट में ओपनिंग, चोट के चलते वॉर्नर हैं बाहर
वहीं सिडनी में खेले जाने वाले इस आखिरी अभ्यास मैच में भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 को तैयार करने के नजरिये से केएल राहुल को भी मौका दे सकती है, जो कि मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। वहीं टीम की नजर ऋषभ पंत और हनुमा विहारी के प्रदर्शन पर भी होगी। वहीं भारतीय टीम कुलदीप यादव को भी मौका दे सकती है, चूंकि उन्हें पिंक बॉल से गेंदबाजी का अच्छा अनुभव है और वह स्टेडियम की फ्लड लाइटस में बल्लेबाजों के लिये परेशानी का सबब बन सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
