ENGW vs INDW: स्नेह-तान्या की पारी ने भारत को शर्मनाक हार से बचाया, ड्रॉ पर खत्म हुआ ब्रिस्टल टेस्ट
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस मैच में डेब्यू कर रहे 3 खिलाड़ियों ने हार से बचाने का काम किया और जीत से दूर नजर आ रही भारतीय टीम को उस स्थिति में ले गये जहां पर उसके हारने की कोई संभावना नहीं बची। आसानी से जीत की ओर बढ़ रही इंग्लैंड की टीम को एक ऐसे ड्रॉ का सामना करना जो कि उनके लिये हार से कम नहीं है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में 9 विकेट खोकर 396 रन बनाये और पारी घोषित करने का काम किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 231 रन ही बना सकी और 15 रन से फॉलो ऑन बचाने में नाकाम रही।
इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को फॉलो ऑन जारी रखने का न्यौता देते हुए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिये बुलाया। भारत के लिये पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाली स्मृति मंधाना इस पारी में कुछ खास नहीं कर सकी और महज 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गई। भारतीय टीम पहली पारी के मुकाबले 185 रन पीछे चल रही थी लेकिन शैफाली वर्मा (63) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम ने मजबूत वापसी की और दूसरे विकेट के लिये दीप्ती शर्मा के साथ 70 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: ENGW vs INDW: 5 साल बाद भारतीय टीम में मिला वापसी का मौका, पहले ही मैच में स्नेह राणा ने रचा इतिहास
शैफाली वर्मा के आउट होने के बाद दीप्ती शर्मा (54) और पूनम राउत (34) ने तीसरे विकेट के लिये 72 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया और ऐसा लगा कि भारतीय टीम बढ़त खत्म कर एक अच्छा स्कोर बनाता नजर आयेगा। लेकिन तभी एकलस्टोन ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया और भारतीय टीम एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई।
170 पर 2 विकेट खोकर खेलती नजर आ रही भारतीय टीम ने अगले 28 रन के अंदर अपने 6 विकेट खो दिये और ऐसा लगा मानों इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से मैच में वापस आ गई है और चौथी पारी में 50-60 रन के स्कोर का पीछा करते हुए आसानी से मैच को जीत जायेगी। हालांकि यहां पर डेब्यूटेंट स्नेह राणा (80) ने पहले शिखा पांडे (18) के साथ 8वें विकेट के लिये 41 रनों की साझेदारी की और फिर डेब्यूटेंट तान्या भाटिया (44) के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिये शतकीय साझेदारी कर भारत को हार के मुंह से बाहर निकालने का काम किया।
और पढ़ें: IND vs NZ: कोहली ने किया खुलासा, बताया क्यों बारिश के बावजूद WTC फाइनल में स्पिनर्स के साथ उतरी टीम
जहां एक ओर भारतीय टीम महज 50-60 रनों की बढ़त लेती नजर आ रही थी तो वहीं पर स्नेह राणा और तान्या भाटिया की पारियों के दम पर भारतीय टीम ने 179 रनों की बढ़त बना ली और इंग्लैंड की टीम को मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया। गौरतलब है कि अपनी इस पारी के साथ ही तान्या भाटिया और स्नेह राणा ने भारत की ओर से 9वें विकेट के लिये की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। दोनों ने 9वें विकेट के लिये नाबाद 104 रनों की साझेदारी की।
आपको बता दें कि इंग्लैंड के लिये सोफिया एक्लेस्टोन ने 4 विकेट हासिल किेये तो वहीं पर नैटली स्कीवर ने 2 विकेट चटकाने का काम किया। हीथर नाइट और कैथरीन ब्रंट ने एक-एक विकेट हासिल करने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications