Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: रवि बिश्नोई ने बताया पंजाब के लिये धमाल मचाने का प्लान, कुंबले के अनुभव से मिलेगी मदद

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका की मेजबानी में इस साल आयोजित किये गये अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की गेंदबाजी में चमक बिखेरने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई अब यूएई में खेली जाने वाली आईपीएल में अपनी फिरकी से खिलाड़ियों को नचाते नजर आयेंगे। रवि बिश्नोई ने अंडर-19 विश्व कप के दौरान शानदार गेंदबाजी की थी और भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह इस साल किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के साथ अपने करियर का पहला आईपीएल टूर्नामेंट खेलेंगे। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने काफी बदलाव किये हैं और नये कप्तान केएल राहुल के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को अपना डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन नियुक्त किया है।

अपने पहले आईपीएल के बारे में बात करते हुए रवि बिश्नोई ने कहा कि वह दुनिया के महानतम स्पिनरों में से एक अनिल कुंबले के अनुभव का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाकर अपनी गेंदबाजी को और प्रभावी बनाना चाहते हैं।

और पढ़ें: धोनी पर बाकी है झारखंड क्रिकेट बोर्ड के 1800 रुपये, जानें क्या है मामला

आईपीएल में किंग्स इलेवन के लिये खेलने को अपने करियर का सबसे शानदार मौका बताते हुए कहा कि यह उनके लिये कुंबले से सीखने का शानदार मौका है जिसका वो पूरी तरह से फायदा उठाना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, 'वो विश्व के महान स्पिनरों में से एक हैं इसलिए मैं उनसे काफी सारी चीजें सीखने की कोशिश कर रहा हूं। यही कोशिश है कि मैं उनका अनभुव कैसे अपने अंदर ले सकूं। चाहें मैच टेम्परामेंट हो, स्किल्स हो, वह मैच स्थिति को कैसे संभालते थे, फ्लिपर कैसे फेकते थे, यह सब मैं उनसे सीखने की कोशिश कर रहा हूं। अभी मेरे पास समय है, उनसे सीखने का और यह मेरे लिए सबसे अच्छा मौका है।'

और पढ़ें: IPL 2020: कोरोना पर आई मेडिकल रिपोर्ट ने उड़ाये CSK के होश, ठीक होने के बाद भी रहेगा वापसी का खतरा

पंजाब ने बदल दिया है इस साल पूरा ढांचा

पंजाब ने बदल दिया है इस साल पूरा ढांचा

रवि ने कहा, 'कुंबले सर ने मुझसे यही कहा है कि मैच स्थिति के हिसाब से गेंदबाजी करो और आपको जो लगता है कि मैं यह कर सकता हूं तो वो करो।'

टीम को इस सीजन लोकेश राहुल के रूप में नया कप्तान भी मिला है। रवि ने अपने कप्तान की भी तारीफ की है और साथ ही टीम को इस बार खिताब की प्रबल दावेदार भी बताया।

बिश्नोई ने की राहुल की तारीफ

बिश्नोई ने की राहुल की तारीफ

रवि ने कहा, 'राहुल एक अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ एक अच्छे कप्तान भी हैं। नेट्स में वह हर खिलाड़ी के पास जाकर बात करते हैं। बताते हैं कि क्या कर सकता है क्या नहीं। बहुत अच्छा लग रहा है अभी तक उनसे बात करके और इसी कारण उनकी कप्तानी में खेलने के लिए उत्साहित हूं। टीम का सेटअप भी काफी अच्छा है। सभी खिलाड़ी अच्छी लय में लग रहे हैं। हमारी टीम खिताब की दावेदार तो है।'

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन बेहद जरूरी

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन बेहद जरूरी

कोविड-19 के कारण आईपीएल में खिलाड़ियों को कई प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ रहा है। इस समय खिलाड़ी बायो बबल में रहे रहे हैं, जो आम स्थिति से जाहिर तौर पर थोड़ा मुश्किल है। रवि ने कहा है कोविड-19 ने आईपीएल को पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया।

उन्होंने कहा, 'आईपीएल एक बड़ा स्टेज है। यहां विश्व के बड़े से बड़े खिलाड़ी आते हैं। इसलिए यह विश्व की सबसे मुश्किल क्रिकेट लीग है। और फिर कोविड के आने से यह और मुश्किल हो गई है क्योंकि मैदान के अंदर और बाहर आपको हमेशा सतर्क रहना पड़ेगा ताकि कुछ अनहोनी न हो। इसलिए पहले से थोड़ा चुनौतीपूर्ण तो बिल्कुल हो गया है।'

ट्रेनिंग कर खुश हैं रवि बिश्नोई

ट्रेनिंग कर खुश हैं रवि बिश्नोई

मार्च के मध्य में भारतीय सरकार ने कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लगा दिया था। तब से सभी तरह की गतिविधियां बंद थीं और खिलाड़ियों को अपने घरों में ही बंद रहना पड़ा था। लंबे समय बाद क्रिकेट, ट्रेनिंग पर वापसी कितनी मुश्किल है?

इस पर युवा खिलाड़ी ने कहा, 'कोविड का हम कुछ नहीं कर सकते। वो सभी के लिए था। भारत में जब अनलॉक शुरू हुआ था तो थोड़ी बहुत ट्रेनिंग और जिम करने लगे थे। अब यहां आए हुए काफी दिन हो गए हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं, तो वापसी कर अच्छा लग रहा है। अभी गेंदबाजी करते हुए अच्छा लग रहा है। आगे देखते हैं क्या होता है।'

आईपीएल अच्छा प्लेटफॉर्म पर टीम इंडिया की राह लंबी

आईपीएल अच्छा प्लेटफॉर्म पर टीम इंडिया की राह लंबी

आईपीएल को राष्ट्रीय टीम के रास्ते के तौर पर देखने के सवाल पर रवि ने कहा, 'मेरे लिए आईपीएल एक अच्छा मौका है। मैं बस यही कोशिश करूंगा कि मुझे जब भी खेलने का मौका मिले तो मैं अपनी टीम को जिता सकूं। मैं भविष्य के बारे में तो ज्यादा नहीं सोचना चाहता। वर्तमान में रहकर अच्छा करने की कोशिश करना चाहता हूं।'

किंग्स इलेवन पंजाब को अपना पहला मैच 20 सितंबर को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Tuesday, September 8, 2020, 7:11 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+