Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL, 1st T20I: श्रीलंका ने जीता टॉस पहले बैटिंग करेगा भारत, 4 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका के लिये कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद टी20 श्रृंखला खेलने पहुंची है। वहीं पर शिखर धवन ने भारत के लिये टी20 क्रिकेट की कप्तानी में डेब्यू किया है और भारत के लिये इस प्रारूप में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। शिखर धवन ने 35 साल 224 दिन की उम्र में टी20 कप्तानी का डेब्यू किया है तो वहीं पर भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं जिसे 64 मैचों बाद कप्तानी करने का मौका मिला है।

श्रीलंका की टीम के लिये कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे क्योंकि इस पिच पर दूसरी पारी में रन बनाना आसान नजर आ रहा है। खिलाड़ियों का चोटिल होना हमारे बस में नहीं है, इसी के चलते हमें वनडे मैच में खेली गई आखिरी टीम के मुकाबले आज 3 बदलाव करने पड़े हैं। हमारी टीम में इसुरु उडाना की वापसी हुई है तो वहीं पर 2 खिलाड़ी डेब्यू करते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: IPL 2021: BCCI ने जारी किया 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का पूरा शेड्यूल, देखें कब और कहां होंगे मैच

वहीं पर भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने भी कहा कि हम भी टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, पिच पर कुछ निशान नजर आ रहे हैं जिसका हमारे गेंदबाज फायदा उठाना चाह रहे थे लेकिन हमारी टीम पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर देकर उसे डिफेंड करने की काबिलियत रखती है। आने वाले विश्व कप को देखते हुए हमारे लिये यह सीरीज नये खिलाड़ियों को मौका देने वाली है। हमने टीम में कई बदलाव किये हैं लेकिन पृथ्वी शॉ और वरुण चक्रवर्ती आज हमारे लिये डेब्यू करते नजर आयेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिये पृथ्वी शॉ टेस्ट और वनडे में पहले ही डेब्यू कर चुके हैं और इस मैच के साथ टी20 प्रारूप में भी डेब्यू हो जायेगा। वहीं पर चोटों से परेशान वरुण चक्रवर्ती को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में चयन के बाद बाहर होना पड़ा था, हालांकि आज उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल ही गया है। श्रीलंका के लिये मिनोद भानुका और चमिका करुणारत्ने डेब्यू करते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: IND vs SL: वनडे के बाद अब टी20 में भिड़ेगी भारत-श्रीलंका, क्या बारिश करेगी मैच किरकिरा

भारत की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्थी।

श्रीलंका की प्लेइंग 11: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका, असेन बंडारा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उडाना, अकिला धनंजय, दुष्मंत चमीरा।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 20:09 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+