IND vs SL: कुलदीप-चहल नहीं बल्कि इस स्पिनर को देखने को बेकरार हैं लक्ष्मण शिवरामकृष्णनन, जानें क्यों
नई दिल्ली। श्रीलंका और भारत के बीच खेली जीने वाली 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज का आगाज 18 जुलाई से होना है। इसको लेकर चयनकर्ताओं ने शिखर धवन की कप्तानी में भारत की युवा टीम को श्रीलंका दौरे पर भेजा है जिसमें कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी की वापसी हो रही है, ऐसे में सभी की नजरें दो साल बाद एक साथ वापसी करने वाली इस जोड़ी पर होगी, तो वहीं पर इन गेंदबाजों की नजर टी20 विश्व कप में जगह बनाने पर है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज लक्ष्मण शिवरामकृष्णनन ने बताया है कि यह दौरा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी पर नहीं बल्कि राहुल चाहर के लिये काफी खास रहने वाला है।
इस पूर्व स्पिनर का मानना है कि राहुल चाहर का स्वाभाव काफी प्रभावित करने वाला है और श्रीलंका में सीमित ओवर्स की सीरीज के दौरान राहुल चाहर के प्रदर्शन पर खासा नजर रहेगी। उल्लेखनयी है कि राहुल चाहर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।
और पढ़ें: '13 साल बीत चुके हैं T20 World Cup जीते, अब आगे बढ़ने की दरकार', गंभीर ने सुनाई विराट सेना को दो टूक
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए शिवरामकृष्णन ने कहा, 'मुझे लगता है कि राहुल चाहर काफी अटैकिंग गेंदबाज हैं और मैदान पर उनकी बॉडी लैंग्वेंज में नजर आता है। उनके पास कई तरह की विविधतायें है और उन्हें मार पड़ने पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वह चौका या छक्का खाते हैं तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता और यह कुछ ऐसा है जो काफी प्रभावित करता है।'
राहुल चाहर आईपीएल में 5 बार की खिताबी विजेता टीम मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आते हैं। लक्ष्मण का मानना है कि राहुल चाहर के लिये यह दौरा काफी बड़ा मौका लेकर आने वाला है जिसमें अच्छा प्रदर्शन कर वो टी20 विश्व कप की टीम में अपनी जगह बनाते हुए नजर आ सकते हैं।
और पढ़ें: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
उन्होंने कहा, 'चाहर के पास पॉजिटिव एटिट्यूड, अच्छी लाइन-लेंथ, स्पीड में अंतर और बल्लेबाज का विकेट लेने की क्षमता है। बीच के ओवर्स में आपको विकेट निकालना ही होता है, नहीं तो बल्लेबाज आखिरी में तेजी से रन बनाता नजर आयेगा। मुंबई के लिये आईपीएल में यह खिलाड़ी बीच के ओवर्स में विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाता है और टीम की जीत में अहम रोल अदा करता है। यही वजह है कि मैं भारत-श्रीलंका सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। भारत के लिये स्पिन गेंदबाजी में कई सारे विकल्प मौजूद हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
