For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने मुस्लिम रीति-रिवाजों से रचाई शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Shivam Dube marries girlfriend Anjum Khan in Private Wedding in Mumbai, See Pics | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले शिवम दुबे शादी के बंधन में बंध गये हैं। शिवम दुबे ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को अपने जीवन के नये अध्याय के शुरू होने की खबर दी है। शिवम दुबे ने अपनी दोस्त अंजुम खान से शुक्रवार 16 जुलाई को मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी रचाई है। शिवम दुबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो अंजुम खान के साथ शादी की रस्म अदा करते नजर आ रहे हैं।

शिवम दुबे ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,'हमने प्यार को प्यार से ज्यादा प्यार दिया और इसीलिये आज शादी के बंधन में बंध गये हैं। यहां से हमारे हमेशा (फॉरेवर) की शुरुआत हो रही है। जस्ट मैरिड-16-07-201।'

और पढ़ें: T20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले गौतम गंभीर, बताया कौन से 2 खिलाड़ी निभायेंगे अहम रोल

उल्लेखनीय है कि शिवम दुबे ने अपनी दोस्त और प्रेमिका अंजुम खान के साथ लव मैरिज की है और वो एक दूसरे को पिछले काफी समय से जानते हैं। दोनों इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान शिवम दुबे एक तस्वीर में दुआं के लिये हाथ उठाते नजर आ रहे हैं। तो वहीं पर अंजुम खान भी बेहद खूबसूरत ड्रेस में दुआ अदा करती नजर आ रही हैं।

शिवम दुबे ने पारंपरिक शेरवानी के साथ फूलों की लड़ी वाला सेहरा पहना है। शिवम दुबे ने मुंबई में परिवार और बेहद करीबी लोगों के बीच शादी रचाई। गौरतलब है कि शिवम दुबे ने अपने पहले रणजी ट्रॉफी के सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 विकेट हासिल किये तो 632 रन भी बनाये। इसके बाद वो लगातार मेहनत करते रहे लेकिन उन्हे बड़ी सफलता साल 2019 में मिली जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने उन्हें 5 करोड़ रुपये में आईपीएल के 12वें सीजन के लिये अपनी टीम के साथ जोड़ा।

और पढ़ें: क्या रिलेशनशिप में है केएल राहुल-आथिया शेट्टी, खुद सुनील शेट्टी ने दिया जवाब

वह 2 सीजन तक आरसीबी की टीम के साथ खेलते नजर आये लेकिन ज्यादा प्रभावित न कर पाने के चलते आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया और आईपीएल 2021 में वो राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े। आपको बता दें कि शिवम दुबे ने अब तक भारत के लिये 13 अंतर्राष्ट्रीय टी20 और 1 वनडे मैच खेला है। भारत के लिये शिवम दुबे ने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2020 में खेला था जबकि आईपीएल 2021 में वो राजस्थान के लिये खेलते हुए नजर आये थे।

यहां देखें तस्वीर

Story first published: Friday, July 16, 2021, 22:27 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+