Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: एडिलेड में चेतेश्वर पुजारा ने जो रूट छोड़ा पीछे, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AUS
Photo Credit: BCCI/Twitter

India vs Australia 1st Pink Ball Test: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच गुरुवार से बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (Border Gavaskar Test Series) का आगाज हो गया है। एडिलेड के ओवल मैदान पर खेले जा रहे पहले पिंक बॉल डे नाइट टेस्ट मैच (Pink Ball Day Night Test Match) में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि भारतीय टीम के लिये यह फैसला कुछ खास सही साबित नहीं हुआ और उसने अपना पहला विकेट पारी की दूसरी गेंद पर खो दिया। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अपना खाता भी नहीं खोल सके तो वहीं पर मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) भी 17 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे।

इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwer Pujara) ने एक बार फिर पारी को संभालने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये 68 रनों की साझेदारी की। इस दौरान चेतेश्वर पुजारा ने 160 गेंदों का सामना कर 43 रनों की पारी खेली और 2 चौके भी लगाये।

और पढ़ें: NZ vs PAK: बाबर आजम की चोट को लेकर न्यूजीलैंड बोर्ड पर भड़के रमीज राजा, कहा- उनकी वजह से हुई इंजरी

भले ही पुजारा एडिलेड के मैदान (Adelaide Test) पर अपना अर्धशतक लगाने में चूक गये हों लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पुजारा ने पिछले 10 सालों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट गेंदे खेलने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। इस मामले में उन्होंंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) को पीछे छोड़ने का काम किया है।

जनवरी 1 2011 से लेकर अब तक पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3609 गेंदे खेल चुके हैं, जबकि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 3607 गेंदों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। इस दौरान पुजारा ने 16 टेस्ट मैचों की 28 पारियां खेली और इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया और वहींं रूट ने इस 46 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: स्मिथ का सवाल सुन इमोशनल हो गये विराट कोहली, आई पिता की याद

इस फेहरिस्त में भारतीय कप्तान विराट कोहली तीसरे पायदान पर काबिज हैं, जिन्होंने 35 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3196 गेंद खेल चुके हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक 3122 गेंदों के साथ चौथे और 2300 गेंदों के साथ साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स पांचवे पायदान पर काबिज हैं।

गौरतलब है कि पहले दिन के दूसरे सेशन में नॉथन लॉयन ने चेतेश्वर पुजारा को मार्नस लाबुशाने के हाथों कैच कराकर इस 68 रनों की साझेदारी को तोड़ने का काम किया। 84 ओवर की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर हावी नजर आ रही है और भारतीय टीम ने महज 207 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट खो चुकी है।

Story first published: Thursday, December 17, 2020, 16:41 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+