राहुल द्रविड़ ने बताया IPL में क्यों सबसे ज्यादा कामयाब है मुंबई की टीम, जानें कारण
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 5 विकेट से जीत हासिल की और आईपीएल के इतिहास में 5वीं बार खिताब जीतने का कारनामा किया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार 2 साल खिताब जीतने का कारनामा किया और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी। यूएई में खेले गये आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम का दबदबा पूरी तरह से देखने को मिला। वह लीग स्टेज पर लगातार टॉप पर बनी रहे और फाइनल में क्वालिफाई करने वाली भी पहली टीम बनी और दिल्ली कैपिटल्स को सीजन में 4 बार हराकर खिताब भी अपने नाम किया।
वहीं मुंबई इंडियंस की जीत के बाद उसकी सफलता को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया है कि आखिर क्यों इस टीम को आईपीएल में इतनी ज्यादा सफलता मिलती है।
और पढ़ें: पटाखे न जलाने की अपील पर बुरा ट्रोल हुए विराट कोहली, लोगों ने वीडियो शेयर कर बताया 'Hypocrite'
राहुल द्रविड़ ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस की सफलता का राज है कि वह अपनी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाये रखती है।
उन्होंने कहा, 'मुंबई की सफलता का एक बड़ा कारण है कि उन्होंने अपनी टीम में अनुभवी सीनियर खिलाड़ियों को बनाये रखा है और यह सभी खिलाड़ी टी20 में बेस्ट हैं।'
राहुल द्रविड़ ने यह बात लेखक बेंडले और सिमन ह्यूज की आईपीएल पर लिखी हुई किताब ए न्यू इनिंग की लॉन्चिंग पर कहा। उनका मानना है कि मुंबई की टीम ने अनुभव के साथ युवा टैलेंट का संतुलन बनाकर रखा है।
और पढ़ें: IPL में धोनी के बाद कौन संभालेगा चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान, सामने आया दिग्गज खिलाड़ी का नाम
उन्होंने कहा, ' आईपीएल में पहले खिलाड़ियों को राज्य के लिये खेलते हुए उनके संबंधों के आधार पर मौका मिलता था लेकिन अब कर्नाटक का खिलाड़ी मुंबई के लिये खेल सकता है। आईपीएल में खिलाड़ियों का चयन अब राज्यों तक सीमित नहीं रहा है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण हरियाणा है- जहां से आने वाले युजवेंद्र चहल, अमित मिश्रा और जयंत यादव जैसे स्पिन गेंदबाज आईपीएल में अलग अलग टीमों के लिये खेलते हैं। जबकि राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों को जिन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाते थे अब उनके टैलेंट को भी पहचान मिल रही है। पहले यह बहुत सीमित था। लेकिन अब आपको नोटिस किया जा रहा है। सभी टीमें आपकी प्रतिभा पर नजरें लगाए हुए हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
